ठंड बढ़ने के साथ ही आगरा में 19 दिसंबर को 8वीं तक के स्कूल बंद रहेंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार गोड के अनुसार, कक्षा एक से 8वीं तक के सभी परिषदीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई सहित सभी बोर्ड के स्कूल बंद रहेंगे।
बता दें कि गुरुवार को अचानक मौसम बदल गया। तापमान में गिरावट के साथ ही गलन बढ़ गई। गुरुवार की अपेक्षा शुक्रवार को अधिकतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा।
जबकि गुरुवार को अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
https://ift.tt/rjq5bQD
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply