आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र में दिल को झकझोरने वाली घटना सामने आई है। सर्द रात में ट्राई साइकिल पर एक दिव्यांग कंबल ओढ़े था। मगर, पता नहीं कब उसकी मौत हो गई। वो ट्राई साइकिल पर ही पड़ा रहा। घंटों तक उसके पास से लोग गुजरते रहे। मगर, किसी का ध्यान उसकी ओर नहीं गया। शव ट्राई साइकिल पर ही पड़ा रहा। मगर, किसी ने पुलिस को सूचना देने की जहमत तक नहीं उठाई। बाद में सूचना पर पुलिस पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
ताजगंज के सागा एंपोरियम के सामने शनिवार सुबह से एक ट्राईसाइकिल खड़ी थी। उस पर एक व्यक्ति लेटा था। लोग उसे देखते हुए जा रहे थे। घंटों तक व्यक्ति में कोई हलचल नहीं हो रही थी। लोगों ने बताया शुक्रवार शाम को व्यक्ति को सही देखा था। शनिवार सुबह जब लोग आए तो चाय की दुकान और देशी शराब के ठेके के सामने ट्राई साइकिल खड़ी थी। ऊपर काले रंग का कंबल पड़ा था। दिव्यांग के पैर जमीन से टच हो रहे थे। लोग चाय की दुकान पर आते-जाते रहे, लेकिन किसी का ध्यान ट्राई साइकिल पर नहीं गया। सुबह करीब साढे़ 11 बजे तक जब हलचल नहीं हुई तो कुछ राहगीरों ने कंबल हटाया। देखा तो दिव्यांग मृत अवस्था में पड़ा था। माना जा रहा है कि ठंड के चलते मौत हुई है। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। थाना प्रभारी ताजगंज जसवीर सिरोही ने बताया कि मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मौत का कारण पता नहीं चला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
https://ift.tt/vkYbaDR
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply