DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

आगरा में टल गई डॉक्टरों की हड़ताल:डीसीपी सिटी के साथ हुई बैठक, मान ली गईं आईएमए की मांगें

आगरा में डॉक्टरों की हड़ताल टल गई है। डीसीपी सिटी ने आईएमए की मांगों को मान लिया। डीसीपी सिटी अली अब्बास और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) पदाधिकारियों के बीच गुरुवार दोपहर हुई बैठक के बाद यह फैसला लिया गया।
डॉ. अनुराग पर मुकदमा दर्ज होने के बाद पूरे शहर में डॉक्टरों में नाराज़गी बढ़ गई थी। गुरुवार दोपहर 12 बजे से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान कर दिया गया था, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने की आशंका थी। उससे पहले सुबह 10 बजे से आईएमए की मीटिंग चल रही थी, जिसमें पुलिस प्रशासन की नजरदांजी को लेकर रोष था। डॉक्टर एकजुट हो रहे थे। दोपहर में IMA के अधिकारी हड़ताल की तैयारियों में जुटे थे तभी डीसीपी सिटी IMA ऑफिस पहुंचे और मीटिंग हुई।
आईएमए अध्यक्ष डॉ.​​​​ पंकज नगायच ने बताया कि करीब एक घंटे चली बातचीत के बाद डॉक्टरों की सभी मांगों पर सहमति बनने के बाद IMA ने हड़ताल वापसी की घोषणा कर दी। डॉक्टरों ने कहा कि प्रशासन का यह कदम स्वागत योग्य है और इससे मरीजों को राहत मिलेगी। 29 नवंबर को डॉ. बंसल के खिलाफ थाना सिकंदरा में एक मामले में एफआईआर दर्ज की गई। उनके विरुद्ध दर्ज की गई FIR बिना किसी प्राथमिक जांच, बिना चिकित्सकीय विशेषज्ञ समिति की राय और बिना उनका पक्ष सुने दर्ज की गई है, जो कि प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के विपरीत है।
डॉक्टरों को हड़ताल पर जाने से रोकने के लिए सीएमओ डॉ.अरूण श्रीवास्तव ने भी बात की थी। लेकिन डॉक्टर माने नहीं थे।


https://ift.tt/X5rK9dJ

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *