DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

आगरा में खारी नदी पुल के नीचे अज्ञात शव मिला:पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की शुरू

आगरा में इरादतनगर के आगरा-ग्वालियर राजमार्ग पर खारी नदी के पुल के नीचे एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। सूचना मिलते ही थाना इरादतनगर के प्रभारी रामकुमार तोमर अपनी टीम के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) शमसाबाद भी घटनास्थल पर पहुँची उन्होंने बताया कि फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। एसीपी अमीषा सिंह के अनुसार, पुलिस हर पहलू से मामले की तफ्तीश कर रही है। साक्ष्य जुटाने के लिए विधिक विज्ञान विभाग (फोरेंसिक टीम) को भी मौके पर बुलाया गया। विधिक विज्ञान विभाग की टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य और नमूने एकत्रित किए हैं। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को शिनाख्त एवम पोस्टमार्टम के लिए आगरा भेज दिया है। पुलिस प्रशासन द्वारा मृतक का हुलिया आसपास के लोगो व थानों में भेजकर उसकी पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।


https://ift.tt/e6mOlEP

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *