DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

आगरा में कोहरे में छिपा ताजमहल, वाहनों की रफ्तार थमी:11.5°C पारा, पिछले 5 साल में सबसे कम ठंड

आगरा में शनिवार सुबह घना कोहरा रहा। ओस की बूंदों ने गलन बढ़ा दी। कोहरे की वजह से जिंदगी थम सी गई। कोहरे ने जहां एक्सप्रेसवे और हाईवे पर वाहनों के रफ्तार पर ब्रेक लगा दिए, ट्रेनों की चाल भी धीमी कर दी। ताजमहल भी कोहरे में छुप गया। हालांकि पिछले 5 सालों में इन दिनों सबसे कम ठंड है। मौसम विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार, इस 19 दिसंबर को अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि इसी डेट को वर्ष 2021 में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वर्ष 2021 में इन दिनों अधिक ठंड थी। देखें 19 दिसंबर को पिछले 5 सालों में तापमान की स्थिति इन दिनों मौसम की स्थिति इन दिनों तापमान में काफी उतार चढ़ाव रहा है। अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 19 दिसंबर को अधिकतम तापमान जहां 21.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, एक दिन पहले यानि 18 दिसंबर को अधिकतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। देखें पिछले दिनों तापमान की स्थिति पूर्वानुमान: मौसम विभाग के अनुसार, 20 दिसंबर को दिन में कोहरा रह सकता है। दोपहर बाद मौसम खुल सकता है। शाम को भी कोहरे की संभावना है। इस बीच तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। ये रह सकती है तापमान की स्थिति


https://ift.tt/NAyoBFw

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *