आगरा में एक बार फिर मौसम पलट गया है। पिछले 3 दिनों से निकल रही तेज धूप के बाद ठंड काफी कम हो गई है। कोहरे से भी राहत है। शनिवार सुबह से हल्की हवा चल रही है लेकिन मौसम सामान्य है। सुबह से ही धूप भी निकल रही है। 8 फरवरी तक हवा चलने की संभावना है। इसके बाद मौसम पूरी तरह से सामान्य हो जाएगा। तापमान में और बढ़ोत्तरी की संभावना है। शनिवार सुबह का तापमान लगभग 11 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार को फरवरी का सबसे गर्म दिन रहा। देखें पिछले दिनों तापमान की स्थिति… फरवरी में अब तक सबसे ठंडा दिन 3 फरवरी को रहा। इस दिन अधिकतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया था। वहीं, इस महीने में अब तक 5 फरवरी को न्यूनतम तापमान सबसे कम रहा। इस डेट को न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस था। शुक्रवार को तेज धूप निकली थी, जिसके बाद का अधिकतम तापमान गुरुवार की अपेक्षा शुक्रवार को तापमान में बढ़ोत्तरी हुई। गुरुवार को अधिकतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस था। जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहा। पूर्वानुमान 8 फरवरी तक हल्की हवा चलेगी। इससे सुबह-शाम हल्की सर्दी का अहसास होगा। दिन में तेज धूप निकलेगी। 8 फरवरी के बाद तापमान में एक बार फिर से बढ़ोत्तरी होगी। मौसम विभाग की ओर से फिलहाल मौसम सामान्य रहने की ही संभावना है।
https://ift.tt/YKuGixv
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply