आगरा में हार्डवेयर कारोबारी के घर में नकली पिस्टल लेकर घुसे 4 बदमाशों ने लूट की कोशिश की। कारोबारी की पत्नी के सिर पर पिस्टल के बट से वार किया। इससे वह खून से लथपथ होकर गिर पड़ी। इस दौरान बदमाशों ने मुंह पर टेप लपेटकर बांध दिया और घर के अंदर खींचकर ले आए। तभी किचन में काम कर रही कारोबारी की बहन हिम्मत दिखाते हुए बाहर निकल गई और शोर मचाने लगी। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े और दो बदमाशों को दबोच लिया। जबकि अन्य 2 भाग गए। वारदात शुक्रवार रात 9 बजे थाना सदर के नेहरू एनक्लेव की है। अब पूरी वारदात पढ़िए… नेहरू एनक्लेव में हार्डवेयर कारोबारी रजत वर्मा रहते हैं। उनकी 100 फुटा रोड पर दुकान है। वह रोज की तरह दुकान पर गए थे। घर पर पत्नी पूनम वर्मा और बहन मुस्कान मौजूद थे। पूनम वर्मा की ननद मुस्कान ने बताया- रात करीब साढ़े 8 से 9 बजे के करीब भाभी गेट के बाहर खड़ी थी। तभी 4 युवक उनके पास आए और जेब से कुछ निकाल लिए। इसके बाद सिर पर पिस्टल की बट मार दिया। जबकि दूसरे बदमाश ने मुंह और हाथ पर टेप लपेट दिया। इसके बाद भाभी को घर के अंदर खींचकर ले आए और उन्हें थप्पड़ मारे। बोले-अलमारी की चाबी दो नहीं तो जान से मार देंगे। मुस्कान ने बताया- बदमाशों को लगा घर में कोई नहीं है। मैं भी किचन में शांति के साथ खड़ी होकर देखकर रही थी। जैसे ही बदमाश भाभी को घसीटकर अंदर ले जा रहे थे तभी मैं किचन से सीधा बाहर भागी। बाहर निकलते ही शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग आ गए। लोगों को देखकर बदमाश पिस्टल दिखाते हुए भागने का प्रयास करने लगे। लोगों ने बदमाशों पर पथराव कर दिया। इसके बाद दो को पकड़ लिया। जबकि दो आरोपी भाग गए। पकडे़ गए बदमाशों की जमकर पिटाई लगाई। सूचना पर पुलिस भी आ गई। दोनों कमरों में फर्श पर बिखरा था खून
बदमाशों ने पूनम के सिर में तमंचे की बट से प्रहार किया था। जिससे उनके कपड़ों के अलावा दोनों कमरे के फर्श में खून बिखरा हुआ था। जिसे देखकर परिवार के लोग दहशत में आ गए थे। पूनम को घसीटने के निशान कमरों के फर्श पर बने थे। महिला के सिर में आए 10 टांके कारोबारी के बड़े भाई महेंद्र ने बताया- बहू और बेटी घर में अकेली थीं। हम लोग शादी में गए थे। बदमाशों के हमले में बहू के सिर में 10 टांके आए हैं। उन्हें अब घर लेकर आए हैं। पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने कहा- महिला से लूट करने के लिए दो बदमाश घर में घुसे थे। घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। दोनों को पकड़ लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया- पकड़े गए आरोपी अमन और विशाल हैं। दोनों रकाबगंज क्षेत्र में रहते हैं। इनमें एक आरोपी जेल जा चुका है। चोरी और लूट के केस दर्ज हैं। लोगों के पीटने से दोनों घायल हो गए हैं। नशे की हालत में थे इसलिए ज्यादा जानकारी नहीं दे पाए हैं। ———————-
ये खबर भी पढ़ें… बैंक मैनेजर को पत्नी ने ब्रांच के बाहर पीटा, VIDEO; बदायूं में गिराकर लात-घूसे मारे, बोली- इसका स्टाफ की लड़की से चक्कर है बदायूं में एक बैंक मैनेजर की उसकी पत्नी ने ब्रांच के बाहर ही पिटाई कर दी। वह अपने भाइयों-रिश्तेदारों के साथ बैंक के बाहर पहुंची थी। पति के सामने आते ही महिला ने उसे धक्का दे दिया। इसके बाद सभी लोग उस पर टूट पड़े। बैंक मैनेजर को गिराकर लात-घूसों से मारा। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। पढ़िए पूरी खबर
https://ift.tt/i0GOkr3
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply