DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

आगरा में एक बंद घर में दिनदहाड़े चोरी:लाखों के आभूषण और नगदी चोरी,सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

आगरा के छीपीटोला क्षेत्र में स्थित बतख की प्याऊ हन्ना की गली में रहने वाले अमित कुमार के घर में चोरी की वारदात हो गई। पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि उनका परिवार ताजगंज में नाना के घर गया हुआ था। जब वह शाम 6 बजे अपनी पत्नी के साथ घर लौटे तो उन्होंने देखा कि घर का सारा सामान उथल-पुथल था और तीन अलमीरों के ताले टूटे हुए थे। अमित कुमार ने बताया- चोर उनके घर से 4 लेडीज अंगूठी, 1 जेन्टस अंगूठी, 1 चेन, 4 कुन्डल, 2 मगलसूत्र, 4 चांदी पायल, 50 हजार रुपये नकद, सोने के जेवर (कुल वजन 60 ग्राम) और चाँदी के जेवर (कुल वजन 400 ग्राम) चोरी कर ले गए हैं। इसके अलावा एक गुल्लक में रखे 4 हजार रुपये भी चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, चोरी की यह वारदात दिनदहाड़े हुई है, जब अमित कुमार का परिवार घर पर नहीं था। पुलिस ने आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी जांच के लिए लिया है, ताकि चोरों का पता लगाया जा सके।


https://ift.tt/hTB26pZ

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *