DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

आगरा में इंजीनियर का फ्लैट मिल शव:पड़ोसियों बोले-अकेलेपन से जूझ रहे थे, एक गोद लिया बेटा सैन्य सेवा में तैनात

आगरा में सिकंदरा थाना के शास्त्रीपुरम क्षेत्र में रिटायर्ड इंजीनियर शैलेंद्र कुमार का शव उनके फ्लैट में बेड पर पड़ा मिला। शुक्रवार से फ्लैट का दरवाजा नहीं खुलने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने फ्लैट खुलवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के परिवार में सिर्फ एक गोद लिया बेटा है, जो कि पुणे में सैन्य सेवा में तैनात है। शिवम एलिगेंट अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 505 में रिटायर्ड इंजीनियर शैलेंद्र कुमार (78) रहते थे। पड़ोसियों के अनुसार वह अकेले रहते थे और किसी से ज्यादा बात नहीं करते थे। वह अपनी दवाएं और भोजन समेत जरूरत का सामान ऑनलाइन मंगाते थे। शुक्रवार से शनिवार दोपहर 12 बजे तक भी फ्लैट से कोई आवाज नहीं आने पर लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। शास्त्रीपुरम पुलिस चौकी प्रभारी फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस ने फ्लैट का लॉक खुलवाकर अंदर प्रवेश किया तो अंदर कमरे में शैलेंद्र बिस्तर पर मृत अवस्था में पड़े मिले। हालात देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि तबीयत खराब होने के कारण वह बिस्तर से उठ नहीं पाए। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि एकाकी बुजुर्गों के लिए थाना स्तर पर बीट सिपाहियों को निर्देशित किया जाएगा। समय-समय पर उन लोगों की समस्याओं की जानकारी ली जाएगी।


https://ift.tt/qUDZPui

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *