आगरा पुलिस लाइन में शनिवार की रात एक युवक ने फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान अभिषेक यादव (22) के रूप में हुई है, जो कन्नौज का रहने वाला था। अभिषेक के पिता विनोद यादव पुलिस लाइन में घुड़सवार सिपाही हैं और पुलिस लाइन में बने क्वार्टर में रहते हैं। परिवार कुछ दिन पहले ही कन्नौज में परिवार की शादी में शामिल होने के लिए गया था, लेकिन दिल्ली पुलिस के एग्जाम की वजह से अभिषेक शुक्रवार को परिवार को छोड़ आगरा आ गए थे। अभिषेक दिल्ली पुलिस की तैयारी कर रहा था और छलेसर कैंपस से बीपी.एड कर रहा था। वह स्पोर्ट्स को काफी पसंद करता था। अभिषेक के दोस्त ने बताया- अंकल ने अभिषेक को फोन किया था। लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। 2 घंटे तक बैक कॉल का भी इंतजार किया, लेकिन बैक कॉल नहीं आया। इसके बाद उन्होंने अभिषेक के दोस्तों को फोन किया और कहा कि अभिषेक फोन नहीं उठा रहा है, उसके पास जाकर मेरी बात करा दो। जब दोस्त घर पर पहुंचे तो उन्होंने अभिषेक को फंदे पर लटका देखा। पुलिस लाइन में चीख पुकार मच गई और पड़ोसी इकट्ठा हो गए। सूचना उनके परिवार को दी गई, जो कन्नौज से आगरा के लिए निकल चुका है। अभिषेक के परिवार में माता-पिता और एक छोटा भाई अनुराग यादव है। मौके पर पहुंची पुलिस ने अभिषेक को फंदे से उतार कर नीचे रखा है और परिवार के आने का इंतजार कर रही है। अभिषेक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
https://ift.tt/EzoMPDg
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply