DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

आगरा पहुंचे राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे:केंद्रीय हिंदी संस्थान में हुआ स्वागत, आगरा में पहली बार हुए ILA सम्मेलन का किया उद्घाटन

आगरा में पहली बार 71वीं अंतरराष्ट्रीय पुस्तकालय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन केंद्रीय हिंदी संस्थान हो रहा है। इस ऐतिहासिक आयोजन के उद्घाटन अवसर पर राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किशनराव बागडे आज केंद्रीय हिंदी संस्थान पहुंचे। उनके आगमन को लेकर संस्थान परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। राज्यपाल हरिभाऊ किशनराव बागडे ने संस्थान पहुंचते ही सबसे पहले सत्यनारायण गॉड के जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत राष्ट्रगान एवं संस्थान गीत के साथ हुई। फिर उन्होंने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। इसके साथ ही विभिन्न प्रांतों के बच्चों ने सरस्वती वंदना और संस्थान गीत गाकर राज्यपाल का स्वागत किया। राधा-कृष्ण की तस्वीर भेंट की इस अवसर पर राज्यपाल का संस्थान परिवार की ओर से स्वागत एवं सम्मान किया गया। केंद्रीय हिंदी संस्थान के निदेशक प्रो. सुनील बाबुराव कुलकर्णी ने राज्यपाल को ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान के प्रतीक के रूप में राधा-कृष्ण की तस्वीर भेंट की और ब्रज भूमि में आगमन के लिए आभार व्यक्त किया। संगोष्ठी 5 से 7 फरवरी 2026 तक चलेगी अटल बिहारी वाजपेयी अंतरराष्ट्रीय सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में मंच पर संस्थान के पदाधिकारी, आयोजन समिति के सदस्य एवं भारतीय पुस्तकालय संघ के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान शांति व्यवस्था बनी रही और आयोजन सुव्यवस्थित रूप से चल रहा है। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय हिंदी संस्थान, आगरा के स्वामी विवेकानंद केंद्रीय पुस्तकालय एवं भारतीय पुस्तकालय संघ, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह तीन दिवसीय 71वीं अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी 5 से 7 फरवरी 2026 तक चलेगी। संगोष्ठी का मुख्य विषय “कृत्रिम बुद्धिमत्ता के युग में पुस्तकालय सेवाओं का रूपांतरण: पुस्तकालय सेवाएँ, उपयोगकर्ता सहभागिता और सामुदायिक प्रभाव” रखा गया है। इसमें देश भर से सैकड़ों शिक्षाविद, पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विशेषज्ञ और शोधार्थी भाग ले रहे हैं।


https://ift.tt/BGKu9dN

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *