आगरा पुलिस कमिश्नरेट के निर्देशन में हर शनिवार और रविवार को पुलिस लाइन में परामर्श केंद्र लगता है। जहां पर पति और पत्नी के बीच चल रहे विवाद को लेकर दोनों की सुलह कराई जाती है। इस दौरान शहर के प्रमुख समाजसेवी इनके मामलों को सुनते और समझते है। और दोनों के बीच चल रहे विवादों को खत्म कर खुशाल जीवन जीने की राह दिखाते है। इनमें गृह कलेस से लेकर दोनों के बीच सांमजस्य न बैठना से लेकर कई छोटे मोटे विवाद होते है। जिसमें पति और पत्नी के घर टूटने की संभावनाएं ज्यादा रहती है। आगरा पुलिस ने शुक्रवार को मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत परिवार परामर्श केंद्र द्वारा कपल कनेक्ट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बताया गया कितने जोड़ो को मिलाया गया है। पुलिस अधिकारी पूनम सिरोही ने बताया-परामर्श केंद्र 2024 साल के अन्त तक 1084 मामले लंबित थे, 2025 में 3985 प्रकरण के साथ इनकी संख्या 5069 हो गई। इसके बाद सभी प्रकरणों में काउंसलिंग की कार्यवाही की गई। इसमें से 1431 प्रकरणों में समझौता कराया जा चुका है। और 268 प्रकरणों में दोनों के बीच बात नहीं बनी। इसके बाद इन पर मुकदमा पंजीकृत का आदेश हुआ है। 3008 प्रकरणों को अन्य कारणों से निस्तारित किया गया है। कुल निस्तारित प्रकरणों की संख्या 4707 है, और वर्तमान में कुल 362 प्रकरण लंबित हैं। जिन पर अभी कार्यवाही चल रही है। पुलिस कमिश्ररेट लागू होने के बाद परिवार परामर्श केंद्र में समझौतों पहले अधिक हुए है। मिशन शक्ति फेज-05 के अंतर्गत संचालित परिवार परामर्श केंद्र में आज डॉ० नवीन गुप्ता, बिहेवियर साइंटिस्ट, मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने दंपत्तियों को अपना मार्गदर्शन प्रदान किया।
https://ift.tt/ugAqwE5
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply