DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

आगरा के होलीपुरा में चले लाठी-डंडे…8 घायल, Video:बकरी बांधने जा रहे भाई-बहन को पीटा, दो पक्षों में जमकर हुआ विवाद

आगरा के बाह तहसील स्थित होलीपुरा गांव में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। दोनों पक्षों में जमकर विवाद हुआ। इसमें 8 लोग घायल हुए हैं। भगदड़ के बीच चीख-पुकार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मामला बकरी बांधने जा रहे भाई-बहन की पिटाई से शुरू हुआ। हमलावरों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। होलीपुरा गांव में बुधवार को बाड़े में बकरियां बांधने जा रहे सोनू और उसकी बहन अर्चना को गाली गलौज के विरोध से हुई। पीटे जाने पर बढ़े विवाद में दोनों पक्ष भिड़ गये। जमकर लाठी डंडे चले। जिससे भगदड़ और चीख पुकार मच गई। मारपीट के वीडियो में दिखाई दे रहा है कि हमलावर लाठी-डंडों से महिलाओं को पीट रहे हैं। मारपीट के दौरान सोनू की मां रेशम देवी और बहन गुंजन बेहोश हो गई। सूचना पर पहुंची पीआरवी ने दोनों को इलाज के लिए बाह सीएचसी पर भर्ती कराया। उपचार के बाद उनकी बेहोशी टूट सकी। अर्चना ने पुलिस को बताया-मारपीट में मां रेशम देवी, बहन गुंजन, भाई सोनू, भाभी लक्ष्मी घायल हुए हैं। गाली-गलौज के विरोध पर मारपीट की गई है। हमलावरों ने जान से मारने की धमकी दी है। वहीं, एंबुलेंस से दूसरा पक्ष भी बाह सीएचसी पर पहुंचा। इस पक्ष के टिंकू नाम के युवक ने बताया-सोनू पक्ष ने उनके साथ मारपीट की है। मारपीट में वह और पत्नी प्रेमलता, भतीजी शिवानी घायल हुए हैं। पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट का आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक का कहना है-सोनू पक्ष के तीन घायलों रेशम देवी, गुंजन, लक्ष्मी का मेडीकल कराया है। मेडीकल रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। उनका कहना है कि दूसरे पक्ष की ओर से अभी कोई शिकायत नहीं मिली है।


https://ift.tt/H5ZapcF

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *