DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

आगरा के ताज हाईट होटल में लगी आग:चौथे फ्लोर पर बने स्टोर रूम में लगी आग, बेसमेंट में चल रहा था समारोह, होटल से भागे लोग

आगरा के ताजगंज क्षेत्र में होटल ताज हाईट की छत पर बने कमरे में आग लग गई है। आग लगने से होटल में ठहरे लोग जान बचाकर भागे हैं। अफरा तफरी मच गई है। होटल में धुआं भर गया। लोगों की भीड़ लगी है। आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है।
लोगों ने बताया कि होटल के रूफ टॉप पर आग की लपटें उठती देखीं। इसके बाद अचानक आग भड़क गई। होटल से लोग नीचे की ओर भागने लगे। अफरा तफरी मच गई। बताया गया है कि होटल के बेसमेंट में समारोह चल रहा था। आग की सूचना पर लोग बाहर भागे। होटल में धुआं भर गया। दूर से धुआं उठता दिखाई दे रहा था। सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। ऊपर के फ्लोर का दरवाजा बंद था। आग बुझाने के लिए दरवाजा तोड़ा गया। इसके बाद आग बुझाई गई। होटल मैनेजर अनिल गुप्ता ने बताया कि चौथी मंजिल पर स्टोर था। उसमें रजाई गद्दे रखे थे। उसमें आग लगी थी। आग लगने के कारण का पता नहीं है। होटल कर्मचारियों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड भी आ गई थी। प्रत्यक्षदर्शी संजू बंसल ने बताया कि पहले से कुछ समझ नहीं आया। आग लगने की सूचना पर लगा कि शॉर्ट सर्किट हुआ है। होटल की लाइट बंद कर दी गई। इसके बाद लोग बाहर निकलने लगा। लोग होटल के बाहर ही खडे़ हो गए। करीब आधे घंटे बाद फायर ब्रिगेड पहुंची। तब तक आग की लपटें बुझ गई थीं। बस धुआं ही था। आग बुझाने के बाद होटल की लाइट शुरू की गई।
एसीपी ताज सुरक्षा पीयूष कांत ने बताया कि होटल में आग की सूचना मिली थी। स्टोर रूम में आग लगी थी। आग पर काबू पा लिया गया। कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ है।


https://ift.tt/DBEC4iq

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *