DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

आगरा की बदहाली पर नगर निगम में बजी ताली थाली:हाथों में गंदगी के पोस्टर लेकर किया प्रदर्शन, बोले-अधिकारियों के खिलाफ थाने में करेंगे रिपोर्ट दर्ज

आगरा में आंबेडकर अनुयाई फाउंडेशन ने मोहल्लों की बदहाली को लेकर हल्ला बोल प्रदर्शन किया। नगर निगम में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और ताली और थाली बजा कर विरोध जताया। और अधिकारियों को जगाने का काम किया। इस दौरान वे क्षेत्र की बदहाली के फोटो-पोस्टर लेकर पहुंचे। महिलाओं ने नगर निगम मुर्दाबाद के नारे लगाए। इसके बाद अपर नगरायुक्त को ज्ञापन दिया। NSUI के छात्र नेता व आंबेडकर फाउंडेशन के पदाधिकारी आशीष प्रिंस ने बताया- शहर के 40 वार्ड में खली, खरंजे टूटे पड़े है, हर गली में गंदगी का अंबार लगा है। बारिश के बाद लोगों को निकलना मुशकिल हो जाता है। अधिकारी कोई सुनवाई नहीं कर रहें है। एक दिन पहले जगदीशपुरा के अंदर खुले नाले में दो बच्चे गिर गए थे। परिवार के लोगों ने देख लिया,और उनकी जान बच गई। आगरा में भी नोएडा जैसी घटना घट सकती थी। इसके अलावा शहर की दलीत बस्तियों में जा कर देखेंगे तो गली और खरंजे पर गंदगी पड़ी हुई है, लोग परेशान है। जो पार्षद है उनके घर के आसपास जा कर देखोगे, तो ऐसा लगेगा की ये कोई पॉश कॉलोनी है। क्यों कि वहां पर लागतार नगर निगम के अधिकारी आंख बंद कर के विकास कार्य करा रहे है। लेकिन दलीत बस्तियां बदहाली के आंसू रो रही है। इसी के चलते आज नगर निगम के अधिकारियों को जगाने का काम कर रहे है। थाली और ताली बता कर विरोध प्रदर्शन किया। अगर 10 दिन के अंदर अधिकारियों ने संज्ञान नहीं लिया तो थाने में प्राथना पत्र देंगे। और नगर निगम के अधिकारियों को गुमशुदी की रिपोर्ट दर्ज कराएंगे।


https://ift.tt/AOY18Gl

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *