कुशीनगर में इंडियन डेंटल एसोसिएशन (आईडीए) कुशीनगर जिला इकाई की वर्ष 2026 की कार्यकारिणी का गठन रविवार को होटल रॉयल रेजिडेंसी में संपन्न हुआ। इस दौरान निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. राजन सिंह ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. ए.एच. सिद्धिकी को वर्ष 2026 के लिए कार्यभार सौंपा। डॉ. सुशील कुमार को वर्ष 2027 के लिए निर्विरोध इलेक्ट प्रेसिडेंट चुना गया। डॉ. रितेश कुमार सिंह को लगातार चौथे वर्ष के लिए सचिव पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया गया। कोषाध्यक्ष पद के लिए डॉ. मार्कण्डेय जायसवाल का चयन हुआ। उपाध्यक्ष पदों पर डॉ. रितेश कुमार और डॉ. महेंद्र सिंह को नियुक्त किया गया। डॉ. मनोज कुमार संयुक्त सचिव तथा डॉ. वीरेंद्र गुप्ता सहायक सचिव चुने गए। सीडीएच प्रतिनिधि के रूप में डॉ. प्रदीप कुमार और सीडीई प्रतिनिधि के रूप में डॉ. पवन यादव को मनोनीत किया गया। राज्य प्रतिनिधियों में डॉ. राजन कुमार सिंह, डॉ. वैभव ज्योति और डॉ. रितेश कुमार सिंह शामिल हैं, जबकि केंद्रीय प्रतिनिधि के रूप में डॉ. अभिषेक कुमार अग्रवाल और डॉ. अशोक कुमार सिंह का चयन हुआ। कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर डॉ. आनंद मणि त्रिपाठी, डॉ. सुशील कुमार, डॉ. वैभव ज्योति और डॉ. पंकज राय को दायित्व सौंपा गया। खेल प्रकोष्ठ के स्पोर्ट्स प्रेसिडेंट डॉ. सुनील सिंह चुने गए, जबकि स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर के रूप में डॉ. संतोष यादव और डॉ. अजय कुमार चौबे का चयन हुआ। वुमेन डेंटल काउंसिल की चेयरपर्सन डॉ. ऐश्वर्या, और को-चेयरपर्सन डॉ. विनती शुक्ला एवं डॉ. मुस्कान तिवारी नियुक्त की गईं। कार्यक्रम के दौरान एक वैज्ञानिक सत्र का भी आयोजन हुआ। इसमें डॉ. विशाल आनंद ने आधुनिक दंत उपचार ‘टूथ इंप्लांट’ विषय पर विस्तृत जानकारी दी। डॉ. वैभव ज्योति श्रीवास्तव ने उपस्थित चिकित्सकों को उनके दायित्वों की जानकारी देते हुए चिकित्सा शपथ दिलाई। दिसंबर 2026 में इंडियन डेंटल एसोसिएशन उत्तर प्रदेश स्टेट के 48वें संस्करण की मेजबानी आईडीए कुशीनगर और देवरिया ब्रांच को संयुक्त रूप से मिली है। डॉ. राजन सिंह ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। आईडीए कुशीनगर ब्रांच के सचिव डॉ. रितेश कुमार सिंह ने बताया कि सभी पदों पर चयन सर्वसम्मति और निर्विरोध हुआ। नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. ए.एच. सिद्धिकी ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आगामी वर्ष में संगठन द्वारा अनेक शैक्षणिक, सामाजिक एवं जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
https://ift.tt/dZJqrWR
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply