DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

अवैध हुक्का बार पर पुलिस के छापेमारी में नाबालिग मिले:जालौन में प्रतिबंधित फ्लेवर और तंबाकू जब्त, जांच जारी

जालौन में पुलिस ने उरई कोतवाली क्षेत्र के जालौन रोड स्थित एक अवैध हुक्का बार कैफे पर छापा मारा। इस कार्रवाई के दौरान मौके से करीब एक दर्जन लड़के और तीन लड़कियां मिलीं। इनमें एक लड़का और दो लड़कियां नाबालिग बताई जा रही हैं। पुलिस को लंबे समय से जालौन रोड स्थित इस हुक्का बार कैफे में अवैध रूप से हुक्का परोसे जाने की शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों के आधार पर पुलिस ने देर शाम यह कार्रवाई की। युवक-युवतियों से पूछताछ छापेमारी में पाया गया कि हुक्का बार में प्रतिबंधित फ्लेवर और तंबाकू का खुलेआम इस्तेमाल हो रहा था। पुलिस ने मौके से हुक्का, प्रतिबंधित फ्लेवर, तंबाकू और नशे से संबंधित अन्य सामग्री जब्त की। मौजूद युवक-युवतियों से पूछताछ की गई। नाबालिगों की मौजूदगी के कारण पुलिस ने संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है। युवा पीढ़ी नशे की ओर आकर्षित स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि शहर में कई अवैध हुक्का बार और रेस्टोरेंट खाद्य विभाग के संरक्षण में लंबे समय से संचालित हो रहे हैं। उनका कहना है कि बार-बार शिकायतें मिलने के बावजूद इन पर कार्रवाई नहीं होती, जिससे युवा पीढ़ी नशे की ओर आकर्षित हो रही है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है और हुक्का बार संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी में है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे अवैध ठिकानों पर भविष्य में भी लगातार छापेमारी जारी रहेगी।


https://ift.tt/xXSU4yj

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *