DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

अवैध-संबंध के शक में पति ने पत्नी पर किया हमला:चाकू से गर्दन पर किया वार, गंभीर घायल; श्यामदेउरवां में 3 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

महराजगंज में श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र में अवैध संबंध के शक में एक पति ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति अवधेश भारती को घटना के तीन घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पढ़िए विस्तार से… चाकू से गर्दन पर किया कई वार पुलिस के अनुसार, आरोपी अवधेश भारती ने रविवार को अपनी पत्नी पर किसी अन्य व्यक्ति से अवैध संबंध होने के संदेह में हमला किया। उसने पत्नी के गले और गर्दन पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के दौरान बीच-बचाव करने आए व्यक्ति को भी आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। 3 घंटे बाद ही आरोपी गिरफ्तार इस संबंध में प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर श्यामदेउरवां थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109 (1), 351(3), 352 के तहत मामला दर्ज किया गया था। आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था। उपनिरीक्षक सुनील कुमार सिंह अपनी टीम के साथ 1 फरवरी को गश्त पर थे। मुखबिर की सूचना पर उन्होंने अमवा पुल के पास से वांछित आरोपी अवधेश भारती को हिरासत में लिया। गिरफ्तार आरोपी श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के एक गांव का निवासी है। उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुनील कुमार सिंह, उपनिरीक्षक चंद्रपाल यादव, उपनिरीक्षक अंजनी कुमार और कांस्टेबल अनिल यादव शामिल थे।


https://ift.tt/PrWEGTq

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *