DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

अवैध रेत परिवहन करते चार ट्रैक्टर जब्त किए गए

बलरामपुर | राजस्व टीम अवैध खनन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई कर रही है। एसडीएम वाड्रफनगर नीरनिधि नन्देहा के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने अवैध खनन व परिवहन करने वालों पर कार्रवाई की। टीम ने ग्राम कैलाशपुर में मोरान नदी में रेत का अवैध खनन व परिवहन करते पाए जाने पर 4 ट्रैक्टर वाहन को जब्त कर चौकी वाड्रफनगर के सुपुर्द किया। कलेक्टर राजेन्द्र कटारा ने जिले में खनिज के अवैध खनन को रोकने कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश एसडीएम व खनिज विभाग के अफसरों को दिए हैं।


https://ift.tt/noYsG9V

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *