पीलीभीत शहर में अवैध निर्माण के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। माधोटाडा रोड पर बिना अनुमति और मानचित्र के विपरीत बनाए जा रहे एक व्यावसायिक भवन पर सिटी मजिस्ट्रेट विजयवर्धन तोमर ने ‘कारण बताओ’ नोटिस चस्पा कराया है। इस कार्रवाई से इलाके के भू-माफियाओं और अवैध निर्माणकर्ताओं में हड़कंप मच गया है। यह व्यावसायिक इमारत भवन स्वामी विवेक वर्मा द्वारा बनवाई जा रही है। स्थानीय स्तर पर शिकायतें मिलने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट ने पहले भी कई बार नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा था। हाल ही में सिटी मजिस्ट्रेट विजयवर्धन तोमर ने स्वयं मौके पर जाकर निरीक्षण किया था, जहां बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण पाया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य को तत्काल रोकने के निर्देश दिए थे। हालांकि, अधिकारियों के जाते ही वहां दोबारा निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया। निर्माण कार्य दोबारा शुरू होने की सूचना मिलते ही सिटी मजिस्ट्रेट ने इसे आदेशों की अवहेलना और कानून का उल्लंघन माना। उनके निर्देश पर टीम तुरंत मौके पर पहुंची और भवन पर ‘कारण बताओ’ नोटिस चस्पा कर दिया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिला और निर्माण की वैधता सिद्ध नहीं हुई, तो भवन को सील करने या ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। सिटी मजिस्ट्रेट विजयवर्धन तोमर ने बताया कि शहर में किसी भी तरह का अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और नियम तोड़ने वालों पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
https://ift.tt/HLUBjpZ
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply