अवैध निर्माणों को लेकर आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) सख्त हो गया है। मानचित्र के विपरीत हो रहे 6 निर्माणों को सील कर दिया। इनमें से 5 निर्माण तो एक ही सोसायटी में हो रहे थे। एडीए की इस कार्रवाई से अवैध निर्माणकर्ताओं में हड़कंप मचा हुआ है। पहली कार्रवाई ताजगंज वार्ड 1 में पहली कार्रवाई ताजगंज के वार्ड 1 में हुई। यहां मंजू शर्मा केयर ऑफ मधुसूदन आवास प्रा. लि. द्वारा द्वारिका ग्रांड विला में 5 विला स्वीकृत मानचित्र के विपरीत निर्माण हो रहा था। राजपुर चुंगी के पास हो रहे इन निर्माणों की पड़ताल के लिए एडीए की टीम बुधवार को मौके पर पहुंची। निर्माणकर्ताओं से स्वीकृत मानचित्र की प्रति मांगी। उन्होंने जब इसका मिलान किया तो निर्माण स्वीकृत मानचित्र के विपरीत मिला।
इस पर एडीए की टीम ने द्वारिका ग्रांड विला के भवन संख्या 7, 8, 9, 10 एवं 11 खसरा संख्या 542/2, 500/1, 543, 548(पार्ट) को सील कर दिया। पांचों विला 120-120 वर्गमीटर के भूखंडों पर तैयार की जा रही थीं। दूसरी कार्रवाई ताजगंज वार्ड 2 में
एडीए ने दूसरी कार्रवाई ताजगंज के ही वार्ड 2 में की। यहां मौजा तोरा स्थित 125 फीट रोड पर आशीष मित्तल द्वारा स्वीकृत मानचित्र के विपरीत निर्माण कर लिया गया था। इस पर एडीए की टीम ने इस सील कर दिया।
एडीए ने यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम-1973 की धारा-28क (1) के अंतर्गत की।
https://ift.tt/YzG7kxq
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply