DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

अविनाश पांडे होंगे मेरठ के नए एसएसपी:विपिन ताडा को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, जॉइंट पुलिस कमिश्नर कानपुर बनाए गए

मेरठ के एसएसपी/डीआईजी विपिन ताडा का बुधवार को ट्रांसफर हो गया। विपिन ताडा को कानपुर का जॉइंट कमिश्नर बनाकर भेजा गया है। उनकी जगह 2015 बैच के आईपीएस अविनाश पांडे को मेरठ का नया एसएसपी बनाया गया है। अविनाश पांडे पूर्व में मेरठ में एसपी देहात की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। 24 आईपीएस को मिली नई जिम्मेदारी
पिछले कई दिन से ट्रांसफर लिस्ट को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे। कई बड़े नाम में मेरठ के एसएसपी डॉक्टर विपिन ताडा नाम भी शामिल था, क्योंकि हाल ही में उनका प्रमोशन हुआ था। बुधवार देर शाम शासन ने 24 आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर कर दिए, जिसमें विपिन ताडा का नाम भी शामिल रहा। उन्हें जॉइंट कमिश्नर कानपुर बनाकर भेजा गया है। मेरठ में एसपी देहात रहे हैं अविनाश पांडे
2015 बैच के आईपीएस अविनाश पांडे को मेरठ का नया एसएसपी बनाकर भेजा गया है। उनको मेरठ का खासा तजुर्बा है। वह यहां एसपी देहात की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि नए एसएसपी को मेरठ की तासीर समझने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। अविनाश पांडे खीरी के रहने वाले हैं। 22 अप्रैल 2025 को उन्हें प्रथम वाहिनी एसएसएफ लखनऊ का कमांडेंट बनाया गया था। शासन ने भरोसा जताते हुए एक बार फिर उन्हें मेरठ का मुख्य दायित्व सौपा है। खबर अपडेट होगी…


https://ift.tt/NRe85hZ

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *