बाराबंकी के हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र में गोमती तट पर स्थित प्रसिद्ध अवसानेश्वर महादेवा मंदिर में बीती रात चोरी हुई। चोर मंदिर से लगभग 25 लाख रुपये मूल्य का सामान ले गए। उन्होंने नगदी, चांदी के कीमती सामान और सीसीटीवी का डीवीआर चुरा लिया। मंदिर समिति के अध्यक्ष संजय गिरी के अनुसार, रात करीब 2 से ढाई बजे के बीच एक चोर ने ‘मंकी मास्क’ पहनकर मंदिर के पीछे लगे चैनल और मुख्य द्वार का ताला तोड़ा। चोर ने शिवलिंग की अर्घा पर लगी चांदी की छत्र सहित अन्य चांदी से बने कीमती सामान और दानपात्र में रखी नगदी पर हाथ साफ किया। बुधवार सुबह लगभग 4 बजे जब पुजारी शिवम गिरी मंदिर का ताला खोलने पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि मंदिर का सामान बिखरा पड़ा था और दानपात्र खाली था। चोरी की आशंका होते ही पुजारी ने तत्काल मंदिर समिति के अध्यक्ष को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस को मामले से अवगत कराया गया। सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी और प्रभारी निरीक्षक दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। बाराबंकी के अपर पुलिस अधीक्षक रितेश सिंह और फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल, सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले की गहन जांच की जा रही है।
https://ift.tt/yq3ZUQd
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply