DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

अवसानेश्वर मंदिर चोरी करने वाला चोर गिरफ्तार:गूगल से करता था रेकी, ज्वेलर पकड़ा गया; चांदी बरामद

बाराबंकी पुलिस ने हैदरगढ़ स्थित अवसानेश्वर महादेव मंदिर में हुई चोरी का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी शातिर चोर और चोरी का माल खरीदने वाले एक ज्वेलर को गिरफ्तार किया है। उनके पास से लगभग 4 किलो 769 ग्राम चांदी और 87 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक अर्पित विवर्गी ने बताया कि मुख्य आरोपी वीरेंद्र कुमार (निवासी कछवा, सुबेहा, जिला बाराबंकी) ने पूछताछ में बताया कि वह गूगल मैप का उपयोग करके प्रसिद्ध मंदिरों की रेकी करता था। वह पहले गूगल पर सबसे प्रसिद्ध मंदिर खोजता था और फिर वहां आने वाले लोगों की संख्या का आकलन करता था। इसके बाद वह मंदिर की रेकी कर चोरी को अंजाम देता था। चोरी के बाद वीरेंद्र इन आभूषणों को देवीगंज स्थित जय विश्वकर्मा (निवासी कोठी, जिला बाराबंकी) की ज्वैलरी दुकान पर सस्ते दामों में बेच देता था। पुलिस ने दबिश देकर ज्वेलर के पास से गलाए गए छत्र और अरघे की चांदी बरामद की। बरामद माल में 4 किलो 190 ग्राम अरघे की चांदी और 579 ग्राम छत्र की चांदी शामिल है। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त वीरेंद्र ने केवल अवसानेश्वर मंदिर ही नहीं, बल्कि क्षेत्र के कई अन्य मंदिरों को भी निशाना बनाया था। उसने जनवरी माह में असन्द्रा थाना क्षेत्र के जरौली स्थित हनुमान मंदिर से दो चांदी के मुकुट और रामसनेहीघाट स्थित रामसनेही बाबा मंदिर से इनवर्टर, सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर और एलईडी टीवी चोरी करने की बात भी स्वीकार की है। इस बड़ी चोरी का 72 घंटे के भीतर खुलासा करने पर पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय ने स्वाट और हैदरगढ़ पुलिस टीम की सराहना की है।


https://ift.tt/XMt8EOb

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *