अलीगढ़ में ओयो होटल संचालक और उसके दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोनों के शव बंद कार में मिले। उनकी गर्दन पर गोलियों के निशान थे। ग्रामीणों ने सड़क के पास खेत में खड़ी कार देखी। कार के शीशे प्लास्टिक के बोरों से ढके हुए थे। पास जाकर झांका तो अंदर लाशें पड़ी थीं। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस करीब 15-20 मिनट बाद मौके पर पहुंची। दरवाजा बाहर से लॉक था। आनन-फानन में कार के शीशे और दरवाजे तोड़कर शव निकाले गए। एक शव ड्राइवर सीट पर मिला, जिसका मुंह स्टेयरिंग पर था। दूसरा शव पीछे की सीट पर पड़ा था। दोनों खून से लथपथ थे। घटना 25 दिसंबर को खेरेश्वर हाईवे बाईपास पर हुई। कार के नंबर से मृतकों की पहचान बॉबी (32) और उसके दोस्त मोहित (24) के रूप में हुई। वारदात से जुड़ी तस्वीरें देखिए- 3 पॉइंट में जानिए पूरा मामला SSP नीरज जादौन ने बताया- शुरुआती जांच में यह डबल मर्डर का मामला लग रहा है। आशंका है कि कार में दोनों के साथ एक या दो अन्य लोग भी थे। किसी बात पर विवाद होने के बाद वारदात को अंजाम दिया गया। मामले की जांच के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। संदिग्धों से पूछताछ जारी है। पुलिस ने जल्द खुलासा करने का दावा किया है। ————– क्राइम से जुड़ी हुई ये खबर भी पढ़ें- यूपी में गर्लफ्रेंड की हत्याकर प्रेमी ने जान दी:प्रेमिका के सिर में गोली मारी, 30 मिनट बाद खुद फंदे पर लटका बागपत में प्रेमिका की हत्या करके प्रेमी ने जान दे दी। उसने प्रेमिका के सिर में गोली मारी। बुलेट कनपटी को चीरते हुए निकल गई। थोड़ी देर में उसकी मौत हो गई। यह देखकर प्रेमी भागकर घर पहुंचा। पकड़े जाने के डर से 30 मिनट बाद घर के आंगन में नीम के पेड़ पर फांसी लगा ली। पढ़िए पूरी खबर….
https://ift.tt/wrnBsSK
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply