अलीगढ़ के अतरौली थाना अंतर्गत जिरौली धूम सिंह चौराहे पर सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे उस वक्त हड़कंप मच गया। जहां, सब्जी लेकर घर लौट रहे मजदूर जगदीश (30) को एक तेज रफ्तार रोडवेज से कुचल दिया। मजदूर बस में फंसकर 100 मीटर तक घसीटता रहा। इसके बाद बस का अगला पहिया उसे सिर से उतर गया। घटनास्थल पर ही मजदूर ने दम तोड़ दिया। इस भयावह हादसे को देखकर प्रत्यक्षदर्शी भी सहम गए। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चौराहे पर जमा लगा दिया। परिजन फरार चालक पर कार्रवाई करने की मांग करने लगे। हालांकि, पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए परिजनों को शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घर से डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर हादसा प्रभारी निरीक्षक अंकित चौधरी के मुताबिक, क्षेत्र के नौअरी भोजपुर गांव निवासी होराम खेतीबाड़ी करते हैं। उनका बेटा जगदीश मजदूरी कर पत्नी और दो बच्चों के संग रहता था। शाम साढ़े पांच बजे वह कामकाज से लौटते वक्त जिरौली धूम सिंह चौराहे पर लगने वाली मंडी से सब्जी खरीद कर पैदल घर लौट रहा था। तभी एक रोडवेज बस ने उसे पीछे से कुचल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मजदूर बस के पहिये में फंसकर करीब 100 मीटर तक घसीटता चला गया। राहगीरों के शोर मचाने पर चालक ने रफ्तार बढ़ा दी। कुछ ही दूर पर बस का अगला पहिया मजदूर के सिर से उतर गया। जिससे घटनास्थल पर मजदूर की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मजदूर के घर से करीब डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर हादसा हुआ। बस लेकर चालक फरार प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मजदूर को रौंदने के बाद चालक बस लेकर घटनास्थल से भाग निकला। इसके बाद लोगों ने फौरन पुलिस कंट्रोल रूप पर सूचना दी। जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। हालांकि, मजदूर की मौत के बाद परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से चौराहे पर शव रख दिया और मार्ग पर जाम लगा दिया। दो घंटे तक यातायात रहा बाधित प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जिरौली धूम सिंह चौराहे पर परिजन शव रखकर प्रदर्शन करने लगे। परिजन आरोपित चालक पर कार्रवाई करने की मांग करने लगे, तो वही ग्रामीण पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की बात कहने लगे। पुलिस ने परिजनों को काफी समझाने की कोशिश की। बावजूद इसके परिजन जिद पर अड़े रहे। फिर आलाधिकारियों के समझाने पर परिजनों को गुस्सा शांत हुआ। प्रदर्शन के कारण करीब दो घंटे तक यातायात बाधित रहा। रोडवेज बस चालक की तलाश प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अभी यह कह पाना बेहद मुश्किल है कि किसी डिपो की रोडवेज बस ने चालक को रौंद दिया है। आरोपित चालक की तलाश में पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। बताया कि जल्द ही आरोपित चालक की गिरफ्तारी की जाएगी।
https://ift.tt/OgHN8wM
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply