अलीगढ़ में सोमवार को सुबह में घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण कम लोग ही सुबह में घर से निकले। गलियों में लोग आएग तापते दिखाई दिए। वाहनों के आवागमन पर भी इसका असर पड़ा। आज का न्यूनतम तापमान करीब 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 से 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। गौर करने वाली बात ये है कि आज शिमला का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री और अधिकतम तापमान 14–15 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। यानी अलीगढ़ का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियम कम है। मौसम विभाग ने 24 दिसंबर तक मौसम के ऐसे ही बने रहने का अनुमान जताया है। कोहरे का असर रेल संचालन पर भी पड़ा है। फरक्का एक्सप्रेस करीब 8–9 घंटे, कालिंदी एक्सप्रेस और कैफियत एक्सप्रेस लगभग 6–7 घंटे की देरी से अलीगढ़ पहुंचीं। कई अन्य मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें भी 2 से 5 घंटे तक लेट रहीं। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक सुरक्षा कारणों से ट्रेनों की गति कम रखी जा रही है, जिससे देरी बढ़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार शाम तक घना कोहरा होने की संभावना है। वहीं, अगले 2–3 दिनों तक सुबह और रात में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। दिन में हल्की धूप निकल सकती है, लेकिन ठंड से ज्यादा राहत मिलने के आसार नहीं हैं।
https://ift.tt/9lBLQeA
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply