अलीगढ़ में 50 से अधिक बदमाशों ने एक परिवार के साथ मारपीट की। घर की महिलाओं को निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटा। इसके बाद उनके दो मंजिला मकान को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। पीड़ित महिला ने बताया- दबंगों ने मुझे और मेरी बेटी को बाल पकड़कर घसीटा। कपड़े फाड़ दिए और लाठी-डंडों से पीटा। जब मेरे बेटे ने हमें बचाने का प्रयास किया, तो उसके सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। महिला ने बताया- प्रधान मेरे घर पर कब्जा करना चाहता है। इसलिए उसने गुंडे भेजकर हम लोगों के साथ मारपीट की। सबूत मिटाने के लिए घर में लगे CCTV कैमरे भी तोड़ दिए। लेकिन कुछ सीसीटीव वीडियो सामने आए हैं। जिसमें बदमाश लाठी-डंडों के साथ दिखाई दे रहे हैं। पीड़ितों ने मंगलवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना है कि डायल 112 पर बार-बार फोन करने के बाद भी पुलिस डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंची। पूरा घटना 1 फरवरी को पिसावा थाना क्षेत्र के पोस्तिका गांव में हुई। अब जानिए पूरा मामला… बुलडोजर के साथ पहुंचे नकाबपोशों का तांडव पोस्तिका गांव में रहने वाले पूरन सिंह खेती-बाड़ी का काम करते हैं। पूरन सिंह का एक बेटा दिल्ली में नौकरी करता है। घटना के समय घर में पूरन की पत्नी, बहू, पोती-पोता और बड़े भाई के बच्चे मौजूद थे। पूरन सिंह ने बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति से मकान खरीदा था। लेकिन दखल खारिज न होने का फायदा उठाकर उसी व्यक्ति से प्रधान ने दोबारा बैनामा करा लिया। इसको लेकर पिछले दो महीनों से विवाद चल रहा था। थाने में भी हमने अपना बैनामा दिखाया था। पूरन ने बताया- 1 फरवरी सुबह 10 बजे प्रधान ने करीब 50 गुंडे हमारे भेजे। सभी ने नकाब पहनकर रखा था। इन बदमाशों ने मुझसे मारपीट की। मेरी पत्नी और बेटी ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो उनके साथ भी मारपीट की। महिलाओं के कपड़े फाड़े, बाल पकड़कर घसीटा पूरन की बहू ममता ने बताया- करीब 50 लोग थे, जिनमें से कई नकाबपोश थे। उन्होंने मुझे और मेरी बेटी को बाल पकड़कर बाहर घसीटा। हमारे कपड़े फाड़ दिए और लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। जब मेरे बेटे मुकुल ने हमें बचाने का प्रयास किया, तो उसके सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। हमारे 15 लाख के मकान को बुलडोजर से गिरा दिया। पास में मेरा कुत्ता था। वह आरोपियों की ओर दौड़ा तो उसको डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। इसके बाद उसे बुलडोजर में डालकर ले गए। बदमाशों ने सबूत मिटाने के लिए घर में लगे CCTV कैमरे भी तोड़ दिए। ममता ने बताया- घटना के दौरान पुलिस को बार-बार फोन किया, लेकिन पुलिस करीब डेढ़ घंटे बाद तब पहुंची। तब तक सब कुछ तबाह हो चुका था। एसएसपी से न्याय की गुहार पीड़ित परिवार ने मंगलवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ितों की मांग है कि हमलावरों और मुख्य साजिशकर्ताओं को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाए। वहीं, इस मामले में सीओ वरुण सिंह ने बताया कि पूरन सिंह के मकान को तोड़ने के मामले में बुलडोजर चालक और घटना में नामजद एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। बुलडोजर को सीज कर दिया है। …………….. ये खबर भी पढ़ें…. गाजियाबाद-मोबाइल गेम की लत, 3 बहनें 9वीं मंजिल से कूदीं:उम्र 12-14-16 साल; सुसाइड नोट में लिखा- सॉरी मम्मी-पापा, गेम नहीं छोड़ पा रहे गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने नौवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार रात 2 बजे तीनों बहनें बालकनी से कूद गईं। तीनों ने आत्महत्या से पहले कमरे को अंदर से बंद किया, फिर स्टूल रखकर एक-एक करके बालकनी से छलांग लगा दी। पढ़ें पूरी खबर….
https://ift.tt/pyGmijF
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply