अलीगढ़ के पिसावा थाना क्षेत्र के गांव पोस्तिका में दबंगों ने कानून को ताक पर रखकर एक परिवार के दो मंजिला मकान पर बुलडोजर चलवा दिया। पीड़ितों का आरोप है कि दर्जनों नकाबपोश बदमाशों ने घर की महिलाओं को निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटा। मंगलवार को एसएसपी से शिकायत करने पहुंचे पीड़ितों का आरोप है कि बार–बार फोन करने के करीब डेढ़ घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। बुलडोजर के साथ पहुंचे नकाबपोशों का तांडव पीड़ित पूरन सिंह पुत्र नत्थी सिंह ने एसएसपी को दी शिकायत में बताया कि घटना 1 फरवरी 2026 की सुबह करीब 10 बजे की है। प्रधान सुरेश चौधरी करीब 15 नामजद और 7-8 नकाबपोश बदमाशों के साथ बुलडोजर लेकर उनके घर पहुंचा। हमलावरों ने घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़े और मकान को ढहाना शुरू कर दिया। देखते ही देखते परिवार की जीवन भर की पूंजी (करीब 15 लाख का मकान) मलबे में तब्दील हो गई। महिलाओं से दरिंदगी और खूनी संघर्ष जब घर की महिलाओं ने रोकने की कोशिश की, तो नकाबपोश बदमाशों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। पीड़िता ममता ने बताया कि ‘करीब 50 लोग थे, जिनमें कई नकाबपोश थे। उन्होंने मुझे और मेरी बेटी को बालों से पकड़कर बाहर घसीटा और हमारे कपड़े फाड़ दिए। जब मेरे बेटे मुकुल ने हमें बचाने का प्रयास किया, तो उसके सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया।’ पालतू कुत्ते को भी मार डाला पीड़ित का आरोप है कि जब आरोपी महिलाओं से मारपीट करने लगे तो उनका कुत्ता हमलावर हो गया। इस पर आरोपियों ने डंडों से पीट–पीटकर उसे भी मार डाला और बुलडोजर में डालकर ले गए। बदमाशों ने सबूत मिटाने के लिए घर में लगे CCTV कैमरे भी लूट लिए। पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल पीड़ित परिवार का सीधा आरोप है कि घटना के दौरान पुलिस को बार-बार फोन किया गया, लेकिन पुलिस करीब डेढ़ घंटे बाद तब पहुंची जब सब कुछ तबाह हो चुका था। पीड़ितों ने एसएसपी कार्यालय में न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि पुलिसकर्मियों ने आरोपियों को रोकने के बजाय उन्हें मौन सहमति दी। एसएसपी से न्याय की गुहार जमीन पर कब्जे की नीयत से अंजाम दी गई इस वारदात के बाद पीड़ित परिवार दहशत में है। मंगलवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे पीड़ितों ने मांग की है कि नकाबपोश हमलावरों और मुख्य साजिशकर्ताओं को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाए। दो आरोपी गिरफ्तार, बुलडोजर सीज सीओ वरुण सिंह ने बताया कि पूरन सिंह के मकान को तोड़ने के मामले में घटना वाले दिन ही बुलडोजर चालक और घटना में नामजद एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, बुलडोजर को सीज कर दिया है। हमले में घायल हुए लोगों का उपचार कराया गया था। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
https://ift.tt/pyGmijF
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply