DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

अलीगढ़ में नाबालिग भांजे संग मामी फरार:पुलिस से पति बोला- मेरी पत्नी को ढूंढकर लाओ ;11 साल छोटा है भांजा

जिले के गोधा थाना अंतर्गत एक गांव में रिश्तों को शर्मसार करने का वाक्या सामने आया है। जहां एक युवक ने बताया कि उसकी पत्नी उससे 11 साल छोटे सगे भांजे के संग फरार हो गई।जिसके चलते पीड़ित पति ने पुलिस से उसकी पत्नी को ढूंढकर घर लाने की मांग की है।
गोधा प्रभारी निरीक्षक लोकेश वेशला के मुताबिक, क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक ने पत्नी (29) की उम्र से 11 साल छोटे सगे भांजे (18) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित ने बताया कि साल 2019 ने उसने प्रेम-विवाह किया था। हालांकि, पत्नी को सुख-सुविधा देने के लिए वह दिन-रात मेहनत मजदूरी करता था। लिखित शिकायत में पीड़ित ने बताया कि ,सगा भांजा उसके घर आता था। आरोप है कि उसकी गैर हाजिरी में पत्नी और भांजे के बीच गैर सम्बन्ध स्थापित हो गए। गत 23 जनवरी को पत्नी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। उसी दिन भांजा भी गायब हो गया।
पीड़ित ने बताया कि उसने दोनों को नाते-रिश्तेदार, आसपास और हर संभव जगह खोजा। बावजूद इसके उनका कहीं पता नहीं चल सका। लिहाजा पीड़ित ने गोधा थाने में लिखित शिकायत देते हुए पुलिस से पत्नी को वापस घर लाने की मांग की है।
वहीं, प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दोनों की सूचना त्वरित रूप से पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कानूनी प्रक्रिया के तहत दोनों की सुरक्षित बरामदगी के लिए पुलिस बल सक्रिय है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।


https://ift.tt/kQALBeF

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *