DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

अलीगढ़ में कार्बाइन तानने वाले गनर ने कराई एफआईआर:भाजपा कार्यकर्ताओं पर सरकारी काम में बाधा डालने का लगाया आरोप

अलीगढ़ में भाजपा संगठन के भीतर चल रही गुटबाजी अब खुलकर सामने आने लगी है। थाना सिविल लाइंस के हैबिटेट सेंटर में बुधवार को अटल स्मृति सम्मेलन में क्षेत्रीय अध्यक्ष दुिर्विजय सिंह शाक्य के साथ फोटो खिंचवाने के विवाद में हुई धक्का–मुक्की के बाद कार्बाइन तानने के आरोपित गनर ने तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने महानगर अध्यक्ष इंजीनियर राजीव शर्मा से धक्का–मुक्की और उनके गनर के साथ हाथापाई के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप सीओ तृतीय सर्वम सिंह ने बताया कि भाजपा महानगर अध्यक्ष के गनर सिपाही अनूप ने तहरीर दी थी कि कुछ कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष के साथ अभद्रता करते हुए धक्का-मुक्की की। जब गनर ने हस्तक्षेप किया तो उसके साथ भी हाथापाई की गई। तहरीर में सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप भी लगाया गया है। इसी आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। CCTV से पहचान, भूमिका के आधार पर कार्रवाई एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि घटनास्थल के सभी सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित कर लिए गए हैं। फुटेज की जांच कर आरोपियों की पहचान की जाएगी और उनकी भूमिका के आधार पर कार्रवाई होगी। पुलिस स्तर पर मामला जांच में है, लेकिन राजनीतिक हलकों में इसे संगठन की अंदरूनी खींचतान से जोड़कर देखा जा रहा है। प्रदेश नेतृत्व तक पहुंचा मामला इस घटना के बाद भाजपा संगठन में सन्नाटा है। कोई भी पदाधिकारी खुलकर बयान देने को तैयार नहीं है, लेकिन पार्टी सूत्रों का कहना है कि मामला प्रदेश नेतृत्व तक पहुंच चुका है। प्रदेश स्तर पर इसे गंभीर अनुशासनहीनता माना जा रहा है। सूत्रों की मानें तो प्रदेश नेतृत्व जल्द ही इस मामले पर फैसला ले सकता है। यह फैसला संगठनात्मक कार्रवाई, पदों में फेरबदल या जिम्मेदारी तय करने के रूप में सामने आ सकता है। फैसले से तय होगी संगठन की दिशा राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह मामला सिर्फ एक कार्यक्रम में हुई धक्का-मुक्की तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भाजपा महानगर इकाई में चल रही गुटबाजी, असंतोष और शक्ति संतुलन को उजागर करता है। अब सबकी निगाहें प्रदेश नेतृत्व के फैसले पर टिकी हैं, जो यह तय करेगा कि पार्टी ऐसे मामलों में कितनी सख्ती दिखाती है।


https://ift.tt/PBKV6nu

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *