अलीगढ़ में मंगलवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। कई इलाकों में विजिबिलिटी महज 10 मीटर रही। इसका असर वाहनों की रफ्तार पर पड़ा। गाड़ियों की स्पीड कम हो गई। ट्रेनों पर भी कोहरे का असर दिखाई दिया। एक से 5 घंटे लेट से ट्रेन अपने गंतव्य स्थान पर पहुंची रहीं है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पछुआ हवाओं के चलते ठंड का असर ज्यादा महसूस किया जा रहा है। सुबह और देर रात खुले इलाकों में गलन ज्यादा हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 2–3 दिनों तक सुबह के समय घना कोहरा बना रह सकता है। इसके अलावा ठंड में और इजाफा होने की संभावना है। रेल यातायात प्रभावित, ट्रेनें घंटों लेट कोहरे का सबसे ज्यादा असर रेल यातायात पर दिखा। अलीगढ़ जंक्शन से गुजरने वाली कई लंबी दूरी की ट्रेनें 1 से 5 घंटे तक देरी से चलीं। पूर्वा एक्सप्रेस करीब 3 घंटे, कालिंदी एक्सप्रेस 2 घंटे, महाकौशल एक्सप्रेस लगभग 4 घंटे, श्रमजीवी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे की देरी से पहुंची। सावधानी बरतने की सलाह प्रशासन और मौसम विभाग ने लोगों से सुबह-शाम अनावश्यक यात्रा से बचने, वाहन चलाते समय फॉग लाइट का प्रयोग करने और ट्रेन यात्रा से पहले रियल-टाइम स्टेटस जांचने की अपील की है।
https://ift.tt/tQoPMnW
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply