DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

अलीगढ़ में आग से जलने से मासूम की मौत:ठंड से बचने के लिए तसले मेंअलाव जलाया था, तीन बच्चे झुलसे

अलीगढ़ में अलाव की आग की चपेट में आने से 6 महीने के दिवांश की मौत हो गई। इसके अलावा उसकी दो बड़ी बहन तनु (5) और मनु (3) बुरी तरह से झुलस गईं। उन्हें इलाज के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज लाया गया था। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद मनु को एम्स रेफर कर दिया गया है। घटना थाना रोरावर थाना क्षेत्र के अशरफपुर जलाल, वार्ड नंबर–35 महफूज नगर की है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। बच्चों के पिता प्रताप सिंह उर्फ छोटू और मां आरती से घटना की जानकारी की। शुरुआती जांच में हादसा आग से झुलसने का माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस अभी पूरे मामले की जांच कर रही है। विस्तार से जानिए पूरा मामला यह हादसा सोमवार शाम करीब चार बजे अलीगढ़ के रोरावर थाना क्षेत्र के महफूज नगर में हुआ। मजदूर प्रताप की पत्नी आरती ने भीषण ठंड से बच्चों को बचाने के लिए चारपाई के नीचे तसले में अलाव जला दिया। चारपाई पर छह माह का देवांश, तीन साल की मनु और पांच साल की तनु लेटी थीं। देवांश दोनों बहनों के बीच सुलाया गया था। कुछ देर बाद मां आरती किसी काम से बाहर चली गई। तनु ने दरवाजा बंद कर लिया और दोबारा चारपाई पर लेट गई। तब तक अलाव की आग तेज हो चुकी थी। प्लास्टिक की रस्सियों से बुनी चारपाई अलाव की गर्मी नहीं झेल सकी। रस्सियां पिघलने लगीं और अचानक चारपाई धधक उठी। पिघली रस्सियों के साथ देवांश जलते हुए सीधे तसले में गिर गया। दोनों बहनें भी आग की चपेट में आकर आसपास गिर पड़ीं। देवांश जलती आग में तड़पता रहा। मनु दीवार के सहारे होने के कारण बुरी तरह झुलस गई। तनु दूसरी ओर थी, वह किसी तरह आग से हटकर रोती-चिल्लाती रही, लेकिन सुनने वाला कोई नहीं था। करीब आधे घंटे तक मासूम आग में जलता रहा। करीब 30 मिनट बाद जब घर से धुआं और आग उठती दिखी, तो पड़ोसियों ने प्रताप के बड़े भाई के घर की दीवार कूदकर भीतर प्रवेश किया। आग बुझाई गई, मनु और तनु को बाहर निकाला गया, लेकिन देवांश तब तक दम तोड़ चुका था। तीनों बच्चों को अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने छह माह के देवांश को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से झुलसी मनु को दिल्ली एम्स रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। तनु को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।


https://ift.tt/WFLi0Dv

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *