DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

अलीगढ़ में अभिनेता परिवार की धर्मशाला में तोड़फोड़:नगर निगम के जेई से अभद्रता कर दी धमकी, युवक पर हथौड़े से हमला; VEDIO वायरल

​अलीगढ़ के पॉश इलाके रामघाट रोड पर स्थित ऐतिहासिक ‘रामा देवी भवन’ (सुदामापुरी) शुक्रवार को अखाड़ा बन गया। अभिनेता भारत भूषण के परिवार से जुड़ी इस धर्मशाला में कुछ लोगों द्वारा जबरन की जा रही तोड़फोड़ और हथौड़े से युवक पर हमले का वीडियो वायरल होने के बाद नगर निगम ने सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जेई ने पकड़ी तोड़फोड़ की घटना नगर निगम के क्षेत्रीय अवर अभियंता (JE) जगवीर सिंह ​शुक्रवार को निरीक्षण पर निकले थे। उन्होंने देखा कि मीनाक्षी टॉकीज के सामने स्थित रामा देवी भवन में कुछ लोग अवैध रूप से तोड़फोड़ कर रहे हैं। मौके पर न तो पुलिस थी और न ही नगर निगम से कोई अनुमति ली गई थी। 40 परिवारों में दहशत का माहौल ​वहां रह रहे करीब 40 परिवारों में दशहत का माहौल था। जब JE जगवीर सिंह ने काम रोकने को कहा, तो आरोपियों ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए धमकी दी। वहीं, अवैध रूप से तोड़फोड़ का विरोध करने पर एक युवक को हथौड़े से हमला कर घायल कर दिया। इस मामले का एक महिला ने वीडियो बना लिया। जर्जर हालत में है भवन ​नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि यह भवन संख्या 2/206 काफी जर्जर स्थिति में है। इसे खाली कराने के लिए अक्टूबर 2024 में ही नोटिस दिया जा चुका है। मामला हाईकोर्ट भी गया था, जहां न्यायालय ने पुलिस और प्रशासन के सहयोग से विधिवत ध्वस्तीकरण के निर्देश दिए थे। ​बलपूर्वक तोड़ना अवैध नगर आयुक्त ने कहा कि नगर निगम और जिला प्रशासन को सूचना दिए बिना बलपूर्वक तोड़फोड़ करना पूरी तरह अवैध है। यह न केवल न्यायालय के आदेशों का उल्लंघन है, बल्कि वहां रह रहे परिवारों की जान जोखिम में डालने जैसा है। दोषियों के विरुद्ध FIR दर्ज करा दी गई है। 40 परिवारों की सुरक्षा के लिए पुलिस की तैनाती कर दी गई है। ​अभिनेता भारत भूषण के परिवार से जुड़ा है इतिहास ​यह भवन सुप्रसिद्ध दिवंगत अभिनेता भारत भूषण के परिवार की धर्मशाला के रूप में विख्यात रहा है। वर्तमान में यहां लगभग 40 परिवार निवास कर रहे हैं। नगर निगम का कहना है कि भवन को व्यवस्थित ढंग से खाली कराकर पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर गिराया जाना प्रस्तावित है, लेकिन व्यक्तिगत लाभ के लिए निजी तौर पर की गई तोड़फोड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ​


https://ift.tt/CPjA9u4

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *