DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

अलीगढ़ के रिटायर्ड DGM से 1.10 करोड़ की ठगी:अलीगढ़ पुलिस ने 7 राज्यों से 12 साइबर ठग किए गिरफ्तार, हांगकांग तक जुड़े हैं तार

अलीगढ़ में रिटायर्ड बैंक अधिकारी से 1.10 करोड़ की ठगी करने वाले 12 साइबर ठग पकड़े गए हैं। ये ठग शेयर मार्केट में निवेश करने पर 200 प्रतिशत का लाभ होने का झांसा देते थे। इसके बाद वाट्स एप ग्रुप पर जोड़कर सारी जानकारी हासिल करते थे। ऐसे में पुलिस ने करोड़ों ठगने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का खुलासा करते हुए 7 राज्यों में एक साथ दबिश देकर 12 ठगों को गिरफ्तार किया है। समय रहते 600 फर्जी वाट्सएप निवेश ग्रुप बंद कराकर करीब 1.5 लाख लोगों के साथ होने वाली 500 करोड़ की ठगी को रोक दिया। 45 दिन तक झांसे में रखकर 1.10 करोड़ ठगे दिनेश कुमार शर्मा स्वर्ण जयंती नगर में रहते हैं। वह पंजाब नेशनल बैंक (PNB) से डिप्टी जनरल मैनेजर (DGM) पद से रिटायर्ड हैं। उन्होंने बताया- साइबर ठग 2 नवंबर से मुझे झांसे में लिए हुए थे। पहले दिया 40 प्रतिशत मुनाफे का लालच रिटायर्ड डीजीएम ने बताया- ठगों ने शुरुआत में वाट्स एप पर एक लिंक भेजा। फिर इस लिंक के जरिए शेयर मार्केट में पैसे लगाने को कहा। साथ ही लगातार जुड़े पर 35 से 40 प्रतिशत का मुनाफा देने का बात कही। पहले तो यह बात मेरे समझ में नहीं आई। इसके बाद 16 दिसंबर 2025 को थोड़ा सा इंवेस्ट करने की बात कहने पर शुरूआत में मैंने पांच हजार रुपए लगा दिए। फिर हमें ‘VIP प्रॉफिट क्लब’ जैसे आकर्षक नाम वाले दो व्हाट्सएप ग्रुप्स में जोड़ा गया। 200 प्रतिशत मुनाफे का दिया लालच रिटायर्ड डीजीएम ने बताया- ये ठग ग्रुप में खुद को एक्सपर्ट बताते थे। रोजाना शेयर मार्केट में भारी मुनाफे के स्क्रीनशॉट और वीडियो शेयर करते थे। इसे देखकर मैं भी लालच में आ गया। अब कोई चीज रोज-रोज देखो, तो उसका कुछ फर्क तो पड़ता ही है। मैं वहीं मार खा गया। इसी का फायदा उठाकर 200 प्रतिशत तक रिटर्न का लालच देकर अलग-अलग किश्तों में उनसे कुल 1,10,70,000 रुपए निवेश करा लिए। इस दौरान मुनाफे की कोई भी रकम उनके पास नहीं आई।
मुनाफे की राशि ट्रांसफर करने पर घुमाया जब मैंने उनसे पूछा, तो नया टास्क बताकर मुनाफे की राशि दिखा देते थे। बाद में ठगों ने मुझसे तीन करोड़ रुपए निवेश करने का टास्क दिया। तब मेरा दिमाग खराब हुआ। तभी मैंने अपने घरवालों को पूरे घटनाक्रम के बारे में बताया। ठगी का एहसास होने पर मुनाफा निकलवाने की बात पर बहाना करने लगे थे। इसके बाद 31 जनवरी 2026 को रात में ही साइबर थाने में मैंने शिकायत दर्ज कराई। 7 टीमें की गईं गठित इस मामले में एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने एसपी देहात अमृत जैन की निगरानी में 7 विशेष पुलिस टीमें गठित की गईं। जांच में सामने आया कि यह गैंग हांगकांग से संचालित हो रही थी और उसमें भारत के अलग–अलग राज्यों के साइबर अपराधी जुड़े हुए थे। टेक्निकल सर्विलांस, बैंक ट्रांजैक्शन और IP एनालिसिस के आधार पर पुलिस ने उत्तर प्रदेश, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, हरियाणा और राजस्थान में एक साथ छापेमारी की। 12 आरोपी गिरफ्तार छापेमारी के दौरान साइबर ठगी के इस अंतरराज्यीय गिरोह के 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इन आरोपियों के खिलाफ देश के विभिन्न राज्यों में पहले से 13 से अधिक गंभीर साइबर ठगी की शिकायतें दर्ज हैं। 7 राज्यों में चली कार्रवाई के बाद 12 ठग गिरफ्तार 600 वाट्स एप ग्रुप बंद, 1.5 लाख लोग ठगी से बचे अलीगढ़ पुलिस ने गिरफ्तारी के साथ ही लोगों को भी बड़ी साइबर ठगी से बचा लिया। पुलिस ने दूरसंचार मंत्रालय और I4C के सहयोग से 600 फर्जी निवेश वाटस एप ग्रुप बंद कराए। इन ग्रुपों में करीब 1.5 लाख लोग जुड़े हुए थे। एसपी जैन ने बताया कि अगले 48 घंटों में इन लोगों से करीब 500 करोड़ रुपए की ठगी होने वाली थी। पुलिस ने 500 से अधिक लोगों को व्यक्तिगत फोन कॉल कर ग्रुप से बाहर निकलने के लिए जागरूक किया। हांगकांग कनेक्शन और क्रिप्टोकरेंसी का खेल जांच में इस गिरोह का अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन भी सामने आया है। भोले-भाले लोगों से म्यूल बैंक अकाउंट खुलवाकर उनका इस्तेमाल किया जाता था और खाताधारकों को साइबर स्लेवरी में फंसाया जाता था। USDT में कन्वर्ट कर विदेश भेजा जा रहा था पैसा पुलिस के मुताबिक, ठगी की रकम पहले कई बैंक खातों से कैश में निकाली जाती, फिर उसे USDT (क्रिप्टोकरेंसी) में बदलकर विदेश भेज दिया जाता था। इन गतिविधियों की IP एड्रेस दक्षिण-पूर्व एशिया की पाई गई हैं। इंटरपोल की ली जाएगी मदद एसपी अमृत जैन ने बताया कि मास्टरमाइंड भोले-भाले लोगों से खाते खुलवाकर उन्हें ‘डिजिटल बंधक’ की तरह इस्तेमाल कर रहे थे। पुलिस ने 600 वाट्सएप ग्रुप को जिसमें डेढ़ लाख लोग जुड़े हुए थे। उसमें 1200 से 1500 करोड़ का फ्रॉड होने वाला था। पुलिस ने 150 लोगों को ठगी का शिकार होने से बचाया। अब पुलिस CBI और इंटरपोल के माध्यम से विदेश में बैठे आकाओं तक पहुंचने की तैयारी कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने भारी मात्रा में ठगी का सामान बरामद किया है। इसके अलावा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पीड़ित के खाते में 5.64 लाख की रकम को होल्ड/रिकवर भी करा दिया। सफल अनावरण पर एसएसपी ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपए नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। ……………


https://ift.tt/4JewZcC

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *