DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

अर्धनग्न होकर किया ‘घूसखोर पंडित’ का विरोध:फिल्म मेकर के खिलाफ शंख बजाकर की नारेबाजी, रिलीज को लेकर दी चेतावनी

फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ को लेकर देशभर में चल रहे विरोध के बीच आगरा में भी इसका विरोध किया गया। ब्रह्मांड समाज के लोगों ने पर्शूराम चौक पर फिल्म के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने अर्धनग्न होकर, शंख बजाकर और फिल्ममेकर नीरज पांडे के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना आक्रोश जताया। प्रदर्शन के दौरान ब्रह्मांड समाज के मदन मोहन ने कहा कि यह प्रदर्शन सरकार और प्रशासन को जगाने के लिए किया गया है। उन्होंने कहा कि यह अभी अर्धनग्न होकर छोटा सा विरोध है, लेकिन अगर फिल्म इसी नाम से या नाम बदलकर भी रिलीज की गई, तो समाज सड़क पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेगा और मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा। ब्रह्मांड समाज के लोगों ने कहा कि शंख बजाकर उन्होंने युद्ध का आगाज कर दिया है। यदि फिल्म पर रोक नहीं लगाई गई तो आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। समाज का कहना है कि बार-बार सनातन धर्म की आस्था पर हमला किया जा रहा है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी समाज के लोगों ने कहा कि जरूरत पड़ी तो वे हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे। उनका दावा है कि इस मामले का संज्ञान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ले लिया है, इसलिए अब यह फिल्म रिलीज नहीं होने दी जाएगी। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि समाज में बैठे कुछ लोग आपसी विवाद कराकर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंक रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग समाज को बांटने का काम कर रहे हैं। फिल्म में क्या है और विरोध क्यों हो रहा है बताया जा रहा है कि फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ में एक ऐसे किरदार को दिखाया गया है, जो धार्मिक पहचान से जुड़ा हुआ है और उस पर भ्रष्टाचार जैसे आरोप दर्शाए गए हैं। ब्रह्मांड समाज का आरोप है कि फिल्म के नाम और कथानक के जरिए पंडित समाज और सनातन धर्म की छवि को गलत तरीके से पेश किया गया है। समाज का कहना है कि यह फिल्म एक विशेष वर्ग को बदनाम करने का प्रयास है, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं। इसी वजह से फिल्म के नाम और कंटेंट को लेकर तीखा विरोध किया जा रहा है। UGC और अन्य मुद्दों पर भी नाराजगी प्रदर्शन के दौरान लोगों ने यूजीसी से जुड़े मुद्दों पर भी विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद किया, जिसने संबंधित बिल पर रोक लगाई है। प्रदर्शन के दौरान समाज के कुछ लोग अर्धनग्न होकर, चोटी खोलकर फिल्म के विरोध में नजर आए। पूरे प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी की गई और प्रशासन से फिल्म पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई।


https://ift.tt/PHJTCbu

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *