बरेली में अर्टिगा कार के लिए पत्नी की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक महिला के मायकेवाले बोले- पति आए दिन दहेज में अर्टिगा कार की मांग करता था। कई दिन से बेटी मायके में थी। कल जैसे ही बिटिया के पापा उसे ससुराल छोड़कर आए, तो उसी रात में पति ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। 4 साल पहले हुई थी शादी 27 साल की शिवानी शर्मा का शव सोमवार 22 दिसंबर सुबह उसकी ससुराल में मिला। बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के दोहरा गौटिया निवासी पति सोनू उर्फ ब्रज किशोर शर्मा पुत्र राजेंद्र प्रसाद शर्मा पर आरोप है कि उसने अपनी पत्नी की हत्या की है। शिवानी के पिता मुनीश शर्मा ने बताया कि 4 साल पहले उन्होंने अपनी बेटी की शादी बड़ी धूमधाम से की थी। लेकिन शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करते थे। हम लोग हर महीने शिवानी की ससुराल पूरे महीने का घर का सामान भिजवाते थे। हर सप्ताह सब्जी लेकर भी देते थे। उसके बावजूद उसका पति और ससुराल के अन्य लोग शिवानी को मारते पीटते थे। पति दिल्ली में चलाता है ऑटो सुभाषनगर के शांति बिहार निवासी मुनीश शर्मा ने बताया कि 15 दिनों से बेटी अपने मायके में थी। कल रविवार को मै उसे ससुराल छोड़कर आया था। रात में दिल्ली से आए उसके पति पर आरोप है कि उसने गला दबाकर अपनी पत्नी को मार दिया। और उसे आत्महत्या दिखाने के लिए फंदे पर लटका दिया। पति दिल्ली में ऑटो चलाता है। पति के अपनी भाभी से अवैध संबंध मां कमल शर्मा का कहना है कि मेरी बेटी शिवानी ने दो साल पहले बेटी को जन्म दिया था। जब से बेटी का जन्म हुआ तब से उसका पति उसे बहुत परेशान करता था। उसके साथ में मारपीट करता था। मां का कहना है कि शिवानी के पति के अपनी भाभी से अवैध संबंध है इसलिए उसने मेरी बेटी को मार डाला। मौसी बोली बेटी पैदा होने पर की पत्नी की हॉस्पिटल में पिटाई शिवानी की मौसी डॉ पूनम पाठक जो चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर है। उन्होंने बताया कि जब शिवानी ने प्राइवेट हॉस्पिटल में बेटी जन्म दिया तो उसके पति ने हॉस्पिटल में जाकर शिवानी के साथ मारपीट की। हॉस्पिटल का खर्चा भी उसके पति ने नहीं दिया। हम लोग उसे हॉस्पिटल से डिस्चार्ज करवाकर लाए। वो बेटी की कोई जिम्मेदारी नहीं उठाता था। पति और ससुर हिरासत में वही घटना की सूचना पर पहुंची बारादरी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मौके से पति और ससुर को हिरासत ले लिया गया है। …………………….
https://ift.tt/4AcwSi0
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply