अयोध्या में बीती रात से ही घना कोहरा छाया हुआ है। जिसके चलते तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। सुबह का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे आ गया।इस बीच भगवान रामलला,कनक भवन, श्रीरामवल्लभाकुंज और जानकी महल आदि मंदिरों में भगवान को सर्दी से बचाने के लिए अनेक उपाय किए जा रहे हैं। अयोध्या के कनक भवन मंदिर में सर्दी से भगवान श्रीसीताराम को बचाने के लिए कंबल ओढ़ाया जा रहा है।इसको दिन में भी पैर ढका जा रहा है।दिन को भगवान को सर्दी से बचाने के लिए अंगीठी में आग जलाकर सामने रखा जा रहा है। श्रीरामवल्लभाकुंज में अंगीठी के साथ भगवान की सेवा में लिए ब्लोअर की सेवा दी जा रही है। हनुमानगढ़ी के वरिष्ठ पुजारी रमेश दास ने बताया कि बताया कि हनुमानगढ़ी में हनुमान जी को रजाई ओढ़ाई जा रही है।उनके रबड़ी, पूड़ी, देशी घी का हलवा और खीर आदि का भोग लगाया जा रहा है।अनेक दिव्य रसायनों सहित गुनगुने जल से स्नान कराया जा रहा है। जानकी महल के ट्रस्टी आदित्य सुल्तानियां ने बताया कि भगवान को किसी भी प्रकार की सर्दी ने लगे।इसका प्रयास हम हम तरीके से करते हैं। जो भी आवश्यकता होती है उसे पुजारी के कहने पर तुरंत पूरा किया जा रहाहै।इस सेवा में हम मंदिर की परंपरा का भी खास खयाल रखते हैं। जानकी महल ट्रस्ट में भगवान श्रीसीताराम, हनुमंतलला और गणेश जी आदि भगवान को रजाई ओढ़ाई जा रही है। करीब 12 ट्रेनें प्रभावित है। 2 घंटे तक देरी के साथ चल रही है इस बीच कहरे के चलते अयोध्या आने जाने वाली करीब 12 ट्रेनें प्रभावित है। 2 घंटे तक देरी के साथ चल रही है। कोहरे के आसार अयोध्या आने जाने वाली विमान पर भी पड़ा है। आचार्य नरेंद्र देव कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के अनुसार आने वाले एक सप्ताह में ठंड का प्रकोप और बढ़ेगा। हिमालय पर हो रही बर्फबारी और पश्चिमी हवाओं के चलने से कोहरे के साथ ठंड में भी इजाफा देखने को मिलेगा।
https://ift.tt/oHMC8TJ
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply