अयोध्या में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जहां न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। राम मंदिर भी कोहरे में ढक गया। विजिबिलिटी 300 मीटर रही। आचार्य नरेंद्र देव कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक अनुसार पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और पश्चिमी हवाओं के चलने से आने वाले 72 घंटे में तापमान में भारी गिरावट होगी। आने वाले दिनों में ठंड बढ़ेगी। मौसम वैज्ञानिक डॉ. सीताराम मिश्रा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ और पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं आ रही हैं। बादलों के छाए रहने से दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। डॉ. मिश्रा के अनुसार, आने वाले दिनों में दिन और रात दोनों ठंडे बने रहेंगे। सुबह के समय घना कोहरा छाने की भी आशंका है। उन्होंने स्पष्ट किया कि न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने पर कोहरे का प्रकोप बढ़ जाता है। पिछले दो दिनों में न्यूनतम तापमान 5 से 6 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया था, जो अब बढ़कर 7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। वर्तमान में अयोध्या का अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस (सामान्य) और न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 1.5 डिग्री कम) दर्ज किया गया है। सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम 81 प्रतिशत और न्यूनतम 50 प्रतिशत है। हवा की गति 1.8 किलोमीटर प्रति घंटा और दिशा उत्तरी-पश्चिमी है।
https://ift.tt/B2N9Fhp
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply