अयोध्या में अज्ञात युवक का जला हुआ शव पुलिस ने आज सुबह बरामद किया है। शव चार-पांच दिन पुराना लग रहा है जिसको कुत्तों ने नोच डाला है। शव को सूखे तालाब में देखा गया। यह घटना अयोध्या कोतवाली के धर्मपुर गांव का है। पुलिस मृतक की शिनाख्त में जुट गई है। पुलिस को हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका है।शव के आसपास की घास जली पाई गई है। पुलिस अधीक्षक नगर चक्रपाणि तिवारी ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए हर पहलुओं से जांच शुरू कर दी गई है।वह खुद घटना स्थल का निरीक्षण करने पहुंच रहे हैं। अयोध्या कोतवाल पंकज सिंह ने चौकी इंचार्ज जगन्नाथ मणि तिवारी के साथ घटना स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।चौकी इंचार्ज के अनुसार गांव के लोग भी अभी कुछ स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रहे हैं।आज सुबह कुत्तों को तालाब के पास देख गांव के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी है। पुलिस हत्या और आत्महत्या के पहलुओं पर इस मामले की जांच कर रही है।मृतक के शरीर पर जूते और अधजले पैंट का कुछ हिस्सा मौजूद है जिसके आधार पर पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
https://ift.tt/kwY0e4I
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply