DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

अयोध्या में 12वीं तक के स्कूलों की बदली टाइमिंग:अब 10 बजे से दोपहर साढ़े बजे तक होगी पढ़ाई, ठंड को देखते हुए फैसला

अयोध्या में बढ़ती ठंड और शीतलहर के मद्देनजर स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। कक्षा 1 से 12 तक के विद्यालय अब सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे के बजाय सुबह 10 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक संचालित होंगे। डीएम निखिल टीकाराम फुंडे की अनुमति के बाद, जिले के सभी बोर्ड के स्कूलों पर यह आदेश लागू हो गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. पवन कुमार तिवारी ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने सभी संबंधित विद्यालयों को नए समय सारिणी का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं। वही आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुमारगंज की मौसम वेधशाला से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, मौसम वैज्ञानिक डॉ. सीताराम मिश्रा ने बताया कि अयोध्या में अधिकतम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 5 डिग्री कम) और न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 1 डिग्री अधिक) दर्ज किया गया है। सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम 88 प्रतिशत और न्यूनतम 72 प्रतिशत रही, जबकि हवा की गति 2.0 किलोमीटर प्रति घंटा और दिशा दक्षिणी-पश्चिमी थी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 24 घंटों में पूर्वी उत्तर प्रदेश में आंशिक बादल छाए रहने और कोहरा पड़ने की संभावना है। हवा सामान्य गति से मुख्य रूप से पश्चिमी दिशा से चलेगी। डॉ. सीताराम मिश्रा ने यह भी बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है, जिससे दिन और रात के तापमान में और गिरावट आ सकती है और ठंड बढ़ सकती है।


https://ift.tt/srQC4d1

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *