कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही शनिवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया। वहां निदेशक प्रसार से चल रहे काम-काज की जानकारी ली। वे टेक्नोलॉजी पार्क भी गए। वहां गेहूं,दलहनी और तिलहनी की फसलों की बुवाई की गई है। मंत्री ने फसलों की पैदावार बढ़ाने के बारे में पूछा। अब दो तस्वीरें देखिए उन्होंने कहा नई तकनीकें किसानों की आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। इसके बाद कृषि मंत्री ने विश्वविद्यालय में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने निर्माणाधीन भवनों का निरीक्षण किया। कार्यदाई संस्था को निर्माण कार्यों को तय समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।
https://ift.tt/uj0BKzr
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply