अयोध्या में एक बॉयफ्रेंड अपनी शादीशुदा गर्लफ्रेंड से मिलने उसके घर पहुंचा था। कमरे के अंदर से दोनों की गुपचुप आवाजें आ रही थी। जिसे सुनकर घरवालों ने उसे चोर समझ लिया और चोर-चोर चिल्लाने लगे। हड़-बड़ी में गर्लफ्रेंड ने अपने बॉयफ्रेंड को बेड के अंदर छिपा दिया। इसके बाद घर वालों और गांव के लोगों ने कमरे की तलाशी शुरू की। लेकिन कुछ देर बाद पकड़ा गया। युवक के पकड़े जाने पर महिला जोर-जोर से चिल्लाने लगी। उसे मत मारो। तब जाकर मामले में खुलासा हुआ। पता चला कि वो युवक कोई चोर नहीं बल्कि महिला का बॉयफ्रेंड है। इसके बाद महिला का विदेश जो विदेश में नौकरी करता है। घरवालों ने उसे सारी बात बताई। तो पति ने विदेश से वीडियो कॉल पर पत्नी की उसके बॉयफ्रेंड से शादी कराई। ससुर ने दोनों को खुशी-खुशी पूरे गांव की मौजूदगी में आर्शीवाद दिया। घर से जाने पर पति ने विदेश से फोन कर पत्नी को शादी की बधाई दी। देखें युवक के बेड से निकलने का वीडियो… मामला पूराकलंदर थाना क्षेत्र के बभनगवा गांव का है। 6 दिसंबर को गांव का आलीम पुत्र मुनीर देर रात अपनी शादीशुदा गर्लफ्रेंड के घर पहुंचा। महिला का पति पहले से दुबई में नौकरी के सिलसिले में रहता है। देर रात घर वालों को कमरे से आवाजें सुनाई दीं। उन्हें लगा कि कोई चोर घर में घुस आया है। घर वालों शोर मचाने लगे। जिसे सुनकर आसपास के लोग भी घर में इकट्ठा हो गए। महिला ने बॉयफ्रेंड को इस तरह बचाया शोर सुनकर महिला घबड़ा गई। जिसके बाद उसने अपनी बॉयफ्रेंड आलीम को बेड के अंदर छिपा दिया। फिर महिला ने कमरे का दरवाजा खोला। घरवालों ने कमरे की तलाशी शुरू की। कहीं कुछ नहीं दिखा। लेकिन बेड पर बिछा बिस्तर फर्श पर पड़ा हुआ था। जिसे देखकर उन्हें कुछ शक हुआ। इस पर घरवालों बेड खोलने लगे। ये देखते ही महिला चिल्ला उठी। बेड न खोलने की जिद पर अड़ गई। महिला ने रोते हुए कहा- बेड न खोलो, इसमें कुछ नहीं है। बिस्तर मैंने हटाया है, सही करने के लिए। मैं इसे रख देती हूं। इतना कहते ही, महिला बिस्तर रखने लगती है। तभी किसी ने एक झटके में बेड खोल दिया। जिसे देखते ही सभी हैरान हो गए। बेड के अंदर आलीम बैठा हुआ था। घरवाले और गांववालों ने उसे निकाला और पीटने लगे। ये देखकर महिला ने आलीम को न मारने की लोगों से गुहार लगाई। उसके सबके सामने कहा- ये मेरा प्रेमी है। मैं इससे प्यार करती हूं। इसे मत मरो। हम दोनों को शादी करनी है। हम दोनों एक-दूसरे से अलग नहीं रहते हैं। इसके बाद महिला के ससुर ने पूराकलन्दर थाने में शिकायत दर्ज कराई। रजामंदी से कराई शादी पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने ले गई और पूछताछ की। थाने में हुई बातचीत में दोनों ने लंबे समय से लव रिलेशन में होने की बात स्वीकार की। महिला के ससुर और अन्य परिजन भी थाने में मौजूद थे। इसके बाद ससुर ने दुबई में बैठे अपने बेटे को सारी बात बताई। इस पर पति ने अपने पिता को मामला समझते हुए कहा कि अगर मेरी पत्नी किसी और के साथ खुश है, तो मैं उसके साथ हूं। उसकी शादी करा दीजे। मुझे कोई आपत्ति नहीं है। वो खुश रहेगी, यही मेरी लिए काफी है। मुझे कुछ नहीं चाहिए। आप लोगों भी कोई परेशानी न खड़ी कीजे। पति की तरफ से रजामंदी के बाद महिला के ससुर ने थाने में ही आलीम और महिला की शादी की रस्म पूरी कराई गई। इस दौरान पति भी दुबई से वीडियो कॉल पर था। महिला के ससुर ने शादी को मंजूरी दते हुए लिखित रूप में कहा- हम किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते। इसके बाद उन्होंने महिला और आलीम को आर्शीवाद दिया। वीडियो कॉल पर महिला के पति ने दोनों को शादी की बधाई भी है। साथ ही ग्रामीणों ने भी इस सहमति की शादी पर खुशी जाहिर की। …………. ये खबर भी पढ़ें…बेटी हुई इसलिए मां ने छत से फेंककर मार डाला; गाजियाबाद में सिर की हड्डी 2 टुकड़ों में टूटी मिली गाजियाबाद में एक मां ने नवजात बेटी को पैदा होने के सिर्फ 45 मिनट बाद मार डाला। महिला ने जिस घर में बेटी को जन्म दिया, उसी घर की छत से बेटी को जिंदा फेंक दिया। बच्ची 20 फीट दूर पड़ोसी की छत पर गिरी। पढ़िए पूरी खबर
https://ift.tt/Kkq7nY4
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply