अयोध्या और कोरिया के ऐतिहासिक रिश्तों को नई पहचान मिलने जा रही है। 24 दिसंबर को महारानी हो की 10 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। यह प्रतिमा सरयू तट स्थित कोरिया पार्क में स्थापित होगी। मूर्ति आज 22 दिसंबर की शाम तक अयोध्या पहुंचने की उम्मीद है। अनावरण समारोह में कोरिया का प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद रहेगा। 24 दिसंबर को होने वाले प्रतिमा अनावरण के साथ ही इंडो-कोरियन फेस्ट का भी शुभारंभ किया जाएगा, जो दोनों देशों की सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं और ऐतिहासिक संबंधों को देश-दुनिया तक पहुंचाएगा।कोरिया पार्क को विकसित कर इसका संचालन करने वाली वेंडर कंपनी के एमडी राहुल शर्मा के मुताबिक कंपनी ने पर्यटन विभाग की ओर से निर्मित इस पार्क में आर्थिक विकास व पर्यटकों के आकर्षण के लिए अस्थायी निर्माण केप्रोजेक्ट पर अनुबंध किया था, जिसको हरी झंडी मिल गई है। उन्होंने बताया कि रानी हो के पार्क में अभी तक कोरियाई रानी की प्रतिमा नहीं लगी थी। अब कोरिया सरकार की ओर से रानी हो की 10 फीट ऊंची प्रतिमा और वहां की समृद्धि के प्रतीक देवताओं व महापुरुषों के प्रतीक मूर्तियां अयोध्या भेजी जा रहीहैं, जिन्हें पार्क में उपयुक्त स्थलों पर स्थापित किया जाएगा। राहुल शर्मा के अनुसार 24 से 26 तक इंडो-कोरियन फेस्ट में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन होने जा रहा है। इसमें कला, सांस्कृतिक प्रतियोगिता होगी। खेल प्रतियोगिताएं, कोरियन फूड स्टाल, कपड़े की बिक्री आदि का आयोजन किया जाएगा।
https://ift.tt/i0NQYnA
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply