DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

अयोध्या में राममंदिर तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट की बैठक:प्रतिष्ठा द्वादशी में तृप्ति शाक्या, सुरेश वाडेकर, अनूप जलोटा गाएंगे भजन, 5 दिन चलेगी पूजा

अयोध्या के मणिराम दास छावनी में आज दोपहर 3 बजे राममंदिर तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट की बैठक हुई। जोकि करीब 2 घंटे तक चली। इसकी अध्यक्षता ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास महाराज ने की। इस बैठक में राम मंदिर के ध्वजारोहण कार्यक्रम की समीक्षा हुई। साथ ही 31 जनवरी को होने वाले प्रतिष्ठा द्वादाशी की कार्यक्रम तैयारी पर मंथन हुआ। बैठक में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, सदस्य डॉक्टर अनिल मिश्र, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरि, राम मंदिर भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र, स्वामी विश्व प्रसन्न तीर्थ उड़ुपी अयोध्या पहुंचे। मुख्य कार्यक्रम 31 दिसंबर से शुरू होगा ध्वजारोहण की समीक्षा में चर्चा हुई। ध्वजारोहण में सेना राम मंदिर के पहली मंजिल की छत पर मौजूद थी। ध्वज फहराने में बाधा पर सेना खुद कलश पर जाकर ध्वज फहरा देती। 31 जनवरी को प्रतिष्ठा द्वादशी होगी। भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह प्रतिष्ठा द्वादशी पर आएंगे। इस अवसर पर उडुपी के स्वामी विश्वेश प्रसन्न तीर्थ 5 दिन का पूजन करेंगे। रामचरितमानस के आधार पर राम कथा होगी। कानपुर की एक टोली संगीत में अखंड पारण करती है। वह भी मानस का अखंड पाठ करने के लिए आएंगे। अनूप जलोटा, सुरेश वाडेकर और तृप्ति शाकया जोकि मुंबई के गायक है। वह भी आएंगे। 400 व्यक्तियों का सम्मान किया जाएगा छत्तीसगढ़ में एक विश्वविद्यालय की टोली यहां पर भगवान राम के जीवन पर 2 दिन की नाट्य करने की इच्छा रखते हैं। उनको स्वीकृति दी गई। कार्यक्रम में एक कवि सम्मेलन होगा। जिसमें क्षेत्रीय कवियों के माध्यम से भगवान राम का गुणगान कराया जाए। दिल्ली निवासी जगदीश मित्तल इसका संयोजन करेंगे। आगरा की पूजा दिवाकर एक कत्थक नृत्य नाटिका हैं। दशावतार और भगवान राम के जीवन पर जन्मों से अयोध्या वापसी तक की कथक शैली में नृत्य नाटिका प्रस्तुत करेंगी। मंदिर निर्माण में सभी वेंडर्स, छोटे से लेकर बड़े काम करने वाले सभी करीबन 400 व्यक्तियों को बुलाकर उनका सम्मान किया जाएगा। रामलला के दर्शन करने वालों के लिए जूता घर अभी तैयार हो रहे हैं। जिसमें 25000 लोगों के जूते सुरक्षित रख सकेंगे।


https://ift.tt/6gYTd3w

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *