DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

अयोध्या में रात का तापमान 7°C:सर्द हवाएं परेशान कर रही हैं, इस बार अधिक ठंड पड़ने का अनुमान

अयोध्या में इस वर्ष पिछले पांच वर्षों की तुलना में अधिक ठंड पड़ने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अच्छी बारिश के कारण ठंड की अवधि बढ़ जाती है। इसका असर फरवरी महीने तक महसूस किया जाएगा। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुमारगंज के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.9 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.8 डिग्री कम है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. सीताराम मिश्रा ने बताया कि इस वर्ष अच्छी बारिश हुई है। मानसून की विदाई के समय भी पर्याप्त वर्षा दर्ज की गई, जिससे वातावरण में नमी बनी हुई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिस वर्ष अच्छी बारिश होती है, उस वर्ष ठंड भी अधिक पड़ती है। डॉ. मिश्रा के अनुसार, ला नीना की मौजूदा स्थितियां भी इस बात का संकेत देती हैं कि इस वर्ष ठंड की अवधि लंबी होगी। उम्मीद है कि फरवरी महीने तक अच्छी ठंड का अनुभव किया जाएगा। मौसम वेधशाला से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, आज का अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 0.9 कम) और न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 1.8 कम) रहा। सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम 90 प्रतिशत और न्यूनतम 56 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा की गति 1.7 किलोमीटर प्रति घंटा और दिशा दक्षिणी-पश्चिमी रही। वर्षा 0.0 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई। आगामी 24 घंटों के लिए पूर्वानुमान है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा और हवा सामान्य गति से पश्चिमी दिशा में चलने की संभावना है।


https://ift.tt/OSwazVH

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *