DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

अयोध्या में रात का तापमान 16°C:पारा 4 डिग्री पर पहुंचा, सीजन का सबसे ठंडा दिन, कई ट्रेनें लेट

अयोध्या में एक बार फिर कड़ाके की ठंड ने लोगों को ठिठुरा दिया है। गुरुवार सुबह न्यूनतम तापमान गिरकर 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे ठंडा दिन रहा। शहर और आसपास के इलाकों में घना कोहरा छाया रहा, वहीं शीतलहर का प्रकोप भी लगातार जारी है। आचार्य नरेंद्र देव कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार हिमालयी क्षेत्र से आ रही बर्फीली और पश्चिमी हवाओं की सक्रियता के कारण ठंड में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अगले कुछ दिनों तक तापमान में और गिरावट के आसार जताए गए हैं। घने कोहरे का असर रेल यातायात अयोध्या में आज घने कोहरे का असर रेल यातायात पर दिखाई दिया। अयोध्या आने-जाने वाली सात से अधिक ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देर से चल रही हैं। कैफियत एक्सप्रेस लगभग 5 घंटे 55 मिनट की देरी से पहुंचने का अनुमान है, जबकि फरक्का एक्सप्रेस रामधाम स्टेशन पर करीब 3 घंटे की देरी से पहुंचेगी। इसके अलावा कई अन्य ट्रेनें भी 1 से 2 घंटे की देरी से संचालित हो रही हैं। पहली बार शाम को गिरना शुरू हुआ कोहरा पहली बार बुधवार शाम को कोहरा गिरना शुरू हो गया। कोहरे की बूंदे साफ तौर पर जमीन की तरफ आती दिखाई दे रही थीं। मार्ग पर स्ट्रीट लाइट जलने के बावजूद रोशनी कम हो गई और अंधेरी का प्रकोप बढ़ गया। ठंड बढ़ जाने से हर कोई जल्द अपने घर की तरफ भागता नजर आया। जानकारी के मुताबिक जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बीती शाम छह बजे के बाद से ही कोहरा गिरने लगा था। आचार्य नरेंद्र देव कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ अमरनाथ मिश्रा बताते हैं कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस था लेकिन बुधवार को पूरे दिन बदरी होने के कारण छह डिग्री पारा कम होकर तापमान 16 डिग्री पंहुच गया था । बृहस्पतिवार सुबह एक बार तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई, सुबह का तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से चार डिग्री कम था। मौसम विभाग ने बताया है कि 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम आंशिक बादल और कोहरा छाए रहने तथा हवा सामान्य गति से चलने की संभावना है।


https://ift.tt/gDQ3WvX

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *