अयोध्या के महाराजगंज थाना क्षेत्र में एक 60 वर्षीय महिला से घर में घुसकर छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महाराजगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार सुबह वह अपने भाई के घर भोजन करने गए थे। इस दौरान उनकी 60 वर्षीय पत्नी, जो मानसिक रूप से कमजोर हैं, घर पर अकेली थीं। आरोप है कि इसी बीच पड़ोसी गांव का एक व्यक्ति उनके घर में घुस आया और वृद्धा से छेड़छाड़ करने लगा। जब किसान वापस लौटे तो उन्होंने आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी भागने का प्रयास किया लेकिन भागने में सफल नहीं रहा और उसे पकड़ कर घटना की जानकारी पीआरबी पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुंची डायल 112 पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। पीड़ित किसान ने पूरे घटनाक्रम के लिखित शिकायत पुलिस को दी है। थाना प्रभारी महाराजगंज राजेश सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
https://ift.tt/WbILf1i
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply