अयोध्या के महाराजगंज थाना क्षेत्र के वीरमपुर चाचिकपुर गांव में जमीन विवाद और दीवार निर्माण को लेकर एक ब्राह्मण परिवार पर हुए हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में महिलाएं और बच्चे मदद की गुहार लगाते नजर आ रहे हैं, जबकि हमलावर बर्बरतापूर्वक पिटाई करते दिखाई दे रहे हैं। घटना में घायल परिवार के सदस्य अभी भी अस्पताल में इलाजरत हैं। प्रभारी निरीक्षक थाना महाराजगंज राजेश सिंह के अनुसार, बीती रात गांव के विनय यादव, विवेक यादव, अभिषेक यादव और छोटे लाल यादव ने विपिन पाण्डेय के परिवार पर हमला किया। हमलावरों ने लोहे की रॉड, फावड़ा, डंडा और लाठी का इस्तेमाल किया, जिससे घर की महिलाओं, बच्चों समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले में विपिन पाण्डेय के पिता रामकृपाल पाण्डेय के हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। उनके भाई शिवकुमार पाण्डेय का सिर फट गया, जबकि माता शकुन्तला पाण्डेय के सीने में चोटें आई हैं। अन्य परिजनों को भी चोटें पहुंची हैं। पीड़ित विपिन पाण्डेय की तहरीर पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश कर दिया है, जबकि शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
https://ift.tt/RVfIo2e
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply