अयोध्या में मौसम के लगातार बदलते मिजाज के चलते ठंड में इजाफा दर्ज किया जा रहा है। न्यूनतम तापमान गिरकर 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। दिन में धूप और रात में हल्की गर्मी महसूस हो रही है, लेकिन सुबह और शाम के समय गलन भरी ठंड लोगों को परेशान कर रही है। मौसम में आए इस उतार-चढ़ाव का सीधा असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। जिले में सर्दी, जुकाम, खांसी और बुखार के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। सरकारी और निजी अस्पतालों में मरीजों की भीड़ देखने को मिल रही है। इनमें सबसे ज्यादा प्रभावित बच्चे और बुजुर्ग हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी के कारण दक्षिणी-पश्चिमी हवाएं अयोध्या तक पहुंच रही हैं, जिससे ठंड बढ़ गई है। वर्तमान में हवा की गति 3.8 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई है, जबकि अगले 24 घंटों में इसके और तेज होने की संभावना जताई गई है। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुमारगंज की मौसम वेधशाला के आंकड़ों के मुताबिक, अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम 83 प्रतिशत और न्यूनतम 62 प्रतिशत रही। इस दौरान हवा की दिशा दक्षिणी-पश्चिमी और वर्षा शून्य दर्ज की गई। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया है कि आगामी 24 घंटों में पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रह सकता है। साथ ही पश्चिमी दिशा से सामान्य या सामान्य से तेज गति से हवाएं चलने की संभावना है।
https://ift.tt/DSJIGNh
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply